{"_id":"611a1ba68ebc3e5faf32348d","slug":"police-beaten-devotees-with-sticks-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: बालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर खाकी ने जमकर बरसाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: बालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर खाकी ने जमकर बरसाए डंडे
Mon, 16 Aug 2021 01:43 PM IST
प्रभाती पंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: प्रभाती पंत
Updated Mon, 16 Aug 2021 01:43 PM IST
सार
लालगंज के ऐहार गांव के बालेश्वर मंदिर में सावन महीने के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ पर खाकी ने जमकर डंडे बरसाए। पुलिस की इस कारगुजारी से क्षेत्र में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बालेश्वर मंदिर में सावन महीने के आखिरी सोमवार को उमड़ी भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के इस कदम से श्रद्धालुओं में खासा रोष है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लालगंज के ऐहार गांव के बालेश्वर मंदिर में सावन महीने के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ पर खाकी ने जमकर डंडे बरसाए। पुलिस की इस कारगुजारी से क्षेत्र में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि प्रशासन को पता था कि भीड़ ज्यादा हो सकती है, पहले से पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रास्ता अवरुद्ध होने के कारण पुलिस ने उसे खुलवाया था।
विज्ञापन
किसी प्रकार का लाठीचार्ज या ऐसा बवाल नहीं हुआ। एसडीएम डलमऊ और सीओ लालगंज भी मौके पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और यहां किसी प्रकार का बवाल नहीं हुआ है।