फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested the murderer of vaibhav in lucknow court

सरेंडर की फिराक में कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक के बेटे के हत्यारों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Tue, 19 Dec 2017 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Dec 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the murderer of vaibhav in lucknow court
आरोपी सूरज शुक्ला और विक्रम सिंह
पूर्व बीजेपी विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव‌ तिवारी के हत्यारों को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हत्या के आरोपी सूरज शुक्ला और विक्रम सिंह कोर्ट में आत्मसमर्पण की फिराक में थे।
विज्ञापन

पुलिस को इनके आत्‍मसमर्पण की जानकारी मिल चुकी थी। जैसे ही दोनों कोर्ट परिसर में पहुंचे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दीपक कुमार ने दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बिछा रखा ‌था जाल

Police arrested the murderer of vaibhav in lucknow court
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक अपराधियों के आत्मसमर्पण की भनक पुलिस को पहले ही लग गई थी। जिसे देखते हुए सोमवार से ही पुलिस की टीम कोर्ट में तैनात थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वकीलों के साथ दोनों आरोपी कोर्ट पहुंचे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एडीजी कानून व्यवस्था के समक्ष दोनों को पेश किया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

ये था मामला

Police arrested the murderer of vaibhav in lucknow court
मृतक वैभव तिवारी व अस्पताल में पुलिसकर्मियों के साथ उसके पिता। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि राजधानी लखनऊ के हाईसिक्योरिटी जोन वाले हजरतगंज चौराहे पर शनिवार रात भाजपा से तीन बार विधायक रहे प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी के इकलौते बेटे वैभव तिवारी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वैभव डुमरियागंज के दमुआपुर, गांव का प्रधान था। रात करीब नौ बजे उसके परिचित सूरज शुक्ला ने फोन कर चौराहे पर बुलाया। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ तो सूरज के दोस्त और हिस्ट्रीशीटर विक्रम ने पिस्टल निकालकर वैभव के सीने में गोली मार दी थी।

वैभव की हत्या के बाद इसी रात पुलिस ने सूरज के अर्जुनगंज खुर्दही बाजार स्थित घर पर दबिश देकर वहां रखे 30 लाख रुपये जब्त कर लिए थे। इस रकम का सूरज के परिवारीजन अब तक कोई लेखा-जोखा नहीं दिखा सके हैं। 
 
विज्ञापन

गिरफ्तारी का एसएसपी ने किया खुलासा

Police arrested the murderer of vaibhav in lucknow court
एसएसपी दीपक कुमार
इन दोनों की गिरफ्तार के बाद एसएसपी दीपक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल के सर्विलांस में लगे होने से ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। रिश्तेदारों से भी पूछताछ चल रही थी। सूरज के घर से तीस लाख रुपए बरामद किए गए थे। इसे देखते हुए कोर्ट में पुलिस टीम सोमवार से लगी हुई थी। आज जब ये कोर्ट पहुंचे तो इन्हें अरेस्ट किया गया। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कोर्ट से सात दिन की रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed