फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested rape accused with the help of Aadhar card.

लखनऊ: आधार की मदद से दुष्कर्म के आरोपी तक पहुंची पुलिस, करीब 100 होटल खंगाले गए, इस तरह आया गिरफ्त में

Mon, 09 Oct 2023 12:20 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

दुष्कर्म का आरोपी सीतापुर का रहने वाला है। महिला की मदद करने के नाम पर उसे होटल ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और फिर रेप कर दिया।

विज्ञापन
Police arrested rape accused with the help of Aadhar card.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मदद के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 100 होटल खंगाले। उस होटल की तस्दीक की जहां पर दुष्कर्म किया गया था। वहां से आरोपी का आधार कार्ड मिला। इसकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


कौशांबी की रहने वाली एक महिला के स्थानीय थाने में कुछ मुकदमे चल रहे हैं। उसी के सिलसिले में वह लखनऊ में आकर अफसरों से मिलकर पैरवी करना चाहती थीं। शनिवार को वह डीजीपी आवास से कुछ दूरी पर फुटपाथ पर बेसुध हालत में पड़ी मिली थीं। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: राष्ट्रवाद -सनातन के जरिये हिन्दुत्व को धार देने में जुटा संघ, जाति जनगणना की काट खोजने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रदेश का पहला जिला जहां सभी स्कूलों में चल रही हैं स्मार्ट क्लासेज, 15 हजार डिजिटल क्लासेज की है सुविधा


डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने मामले का संज्ञान लेकर महिला से पूछताछ की थी। तब पता चला था कि एक युवक महिला को होटल ले गया था। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर भाग गया था। डीसीपी ने बताया कि मामले में सीतापुर निवासी आरोपी मयंक भानू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने उसकी पहचान भी की है।

दयाल होटल के कमरा नंबर 207 में वारदात
महिला ये नहीं बता सकी थी कि आरोपी किस होटल में ले गया था। डीसीपी ने बताया कि चारबाग, हजरतगंज और नाका के होटलों में टीमें भेजी गईं। सूत्रों के मुताबिक नाका स्थित दयाल होटल में जब छानबीन की गई तो पता चला कि पांच अक्तूबर की रात मयंक व इस महिला के नाम पर कमरा नंबर 207 बुक था। यहीं पर दुष्कर्म किया था। चूंकि मयंक ने आधार कार्ड आईडी के तौर पर दिया था। इससे उस तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिली।

राह चलते मिला, मदद का दिया आश्वासन

पुलिस के मुताबिक, दारुलशफा के पास महिला अकेले भटक रही थी। तभी मयंक की उस पर नजर पड़ी। बातचीत में महिला ने बताया कि वह केस के सिलसिले में आई है। मयंक ने कहा कि उसके कई अधिकारी परिचित हैं। जिनसे पैरवी करवा देंगे। दूसरे दिन किसी अफसर से मिलवाने की बात कही और होटल में ले गया। महिला की तबीयत खराब थी। लिहाजा मयंक ने बुखार की दवा देने के बहाने नशीली दवा खिला दी। इसके बाद दुष्कर्म किया था। सुबह साथ में होटल चेक आउट किया था। महिला को आशंका हुई थी, लेकिन वह किसी से शिकायत नहीं कर सकी।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
- किसी अनजान शख्स से किसी तरह की मदद न लें।
- मदद का आश्वासन देकर कोई होटल आदि ले जाए तो बिल्कुल भी न जाएं।
- अनजान शख्स अगर कुछ खाने पीने को दे तो न खाएं।
- अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed