फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested Harsha firing accused in marriage, groom's cousin died

शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दूल्हे के चचेरी बहन की हो गई थी मौत

Mon, 24 May 2021 09:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 May 2021 09:47 AM IST
सार

बहराइच में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की चचेरी बहन की मौत के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Police arrested Harsha firing accused in marriage, groom's cousin died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच में धर्मनपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से हुई दूल्हे की चचेरी बहन की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को असलहे के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी चेतराम के पुत्र आशीष की शादी रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी पृथ्वीराज की बेटी से तय हुई थी। शादी समारोह में जयमाल के दौरान किसी अज्ञात युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। जिसमें दूल्हे की चचेरी बहन 10 वर्षीय काजल की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एसपी सुजाता सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर रामगांव थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी मोनू पुत्र इतवारी को नौतला चौराहे से गिरपतार कर लिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed