{"_id":"66dc00450ead0990cd0652e8","slug":"police-arrested-fake-si-in-chainhat-lucknow-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कार खरीदने पहुंचे फर्जी दरोगा को पुलिस ने पकड़ा, कांस्टेबल की चुराई थी वर्दी, जूतों से खुल गया फ्राड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कार खरीदने पहुंचे फर्जी दरोगा को पुलिस ने पकड़ा, कांस्टेबल की चुराई थी वर्दी, जूतों से खुल गया फ्राड
Sat, 07 Sep 2024 03:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:32 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह कार खरीदने पहुंचा था। उसने एक परिचित कांस्टेबल की वर्दी चुराई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया फर्जी दरोगा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के चिनहट में शनिवार को कार खरीदने पहुंचे फर्जी दरोगा को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार शोरूम में काम करने वाले एक युवक को भी हिरासत में लिया है। फर्जी दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस शोरूम कर्मी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बहराइच के रामगांव में रहने वाला छात्र सोमिल सिंह (22) दरोगा की वर्दी में शनिवार को चिनहट में शोरूम से कार खरीदने आया था। आरोपी के साथ शोरूम का एक कर्मचारी भी था तभी सुबह आठ बजे मटियारी रोड स्थित आदर्श ढाबे के पास से उसे पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों की आज सीएम योगी से होगी मुलाकात, पांच नाम भेजे गए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था...' विनेश और बजरंग के राजनीति में आने पर बोले बृजभूषण
जूतों से पकड़ में आया आरोपी
इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज को जावेद को ढाबे के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। आरोपी दरोगा की वर्दी में था। मगर उसने पुलिस के जूते नहीं पहन रखे थे साथ ही उसकी वर्दी का रंग भी थोड़ा अलग था। चौकी इंचार्ज ने जब सोमिल से बात की तो वह घबरा गया।
परिचित कांस्टेबल की चुराई थी वर्दी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने वर्दी अपने परिचित कांस्टेबल की चुराई थी साथ ही दो स्टार उसने बाजार से खरीदे थे। उसके पास से यूपी पुलिस का फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। वह चिनहट एक शोरूम से कार खरीदने पहुंचा था।
खुद की बाराबंकी में बताई तैनाती
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने खुद की तैनाती बाराबंकी के एक थाने में बताई थी। आरोपी ने पहले पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश की मगर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोमिल व उसकी साथी से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन