{"_id":"59d5ed394f1c1bb8538b5fa3","slug":"police-arrested-a-group-who-did-loot-with-the-help-of-girls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैब बुक कराकर सुनसान जगह पर बुलाती थीं लड़कियां, फिर लड़के करते थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब बुक कराकर सुनसान जगह पर बुलाती थीं लड़कियां, फिर लड़के करते थे वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में ठाकुरगंज पुलिस ने लड़कियों के सहारे कैब बुक कराकर चालकों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे दो बाइक, मोबाइल व नगदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में शामिल दो युवतियों की तलाश की जा रही है।
यह युवतियां ही बुकिंग के बाद कैब को सुनसान जगह पर बुलाती थीं। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ठाकुरगंज इंस्पेक्टर दीपक दुबे के नेतृत्व में एसआई संजय कुमार पांडेय और जमाल अहमद रिंग रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान दो युवक राजाजीपुरम की तरफ से बाइक से आते दिखे। पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की। संदेह होने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह युवतियों के सहारे लूट करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों युवकों के पास से दो बाइक, एक हजार रुपये नगदी और एक महंगा मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में बाजारखाला के पुराना हैदरगंज निवासी इमरान खां और राजाजीपुरम निवासी मो. शफीक उर्फ टाटा शामिल हैं।

सुनसान जगह पर बुलाती थीं कैब
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी
- फोटो : amar ujala
एएसपी विकास ने बताया कि 30 सितंबर को गिरोह की महिला सदस्यों ने एक नामी कंपनी की कैब बुक कराई थी। कैब में युवतियां बैठी और ठाकुरगंज के रिंगरोड पर सुनसान स्थान पर कैब रुकवाई। इसकेबाद कैब चालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
इसी बीच पकड़े गए दोनों आरोपी भी पहुंच गए। इन्होंने कैब चालक की पिटाई कर उसके पास से 3100 रुपये और दो महंगे मोबाइल लूट लिए। अब तक इस गिरोह ने सात से आठ वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि कई लोग युवतियों के शामिल होने के कारण बदनामी से डर जाते हैं और केस दर्ज नहीं कराते।
इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि हाल ही में यह गिरोह लखनऊ में सक्रिय हुआ है। गिरोह की सदस्य मुस्कान और रुचि उर्फ प्रिया कैब चालकों को अपना निशाना बनाती थीं। युवतियां कैब बुक कराकर सुनसान जगह पर बुलाती थीं।
वहां चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाती थी। इसी दौरान पकड़े गए आरोपी भी वहां पहुंच जाते। यह लोग मिलकर कैब चालक की पिटाई कर उसका कीमती सामान व नगदी लूट लेते थे। गिरोह में आधा दर्जन से अधिक सदस्य हैं। यह टुकड़ियों में बंट कर शिकार की तलाश करते हैं।