फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested 9 with 50 thousand activated sim.

फर्जी आईडी से एक्टिवेटेड 50 हजार सिम बरामद, 9 गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Apr 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
police arrested 9 with 50 thousand activated sim.
सीतापुर में गिरफ्तार हुए आरोपी - फोटो : amar ujala

एटीएस ने सीतापुर, हरदोई और अंबेडकर नगर में अवैध सिम का धंधा करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से फर्जी आईडी के जरिए लगभग 50 हजार चालू सिमकार्ड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


इन सिम कार्ड का इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट की विभिन्न अप्लीकेशन डाउनलोड कर कंपनी की ओर से दिए गए ऑफर के जरिए कमाई के लिए किया जा रहा था।

आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि कुछ दुकानों पर एक्टिवेटेड सिम बेचने की शिकायत पर एटीएस के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी ने जांच की।

पता चला कि  नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई एप प्ले स्टोर पर आ गए। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न कंपनियां एप पहली बार डाउनलोड करने पर संबंधित एप के अकाउंट में दस रुपये से लेकर तीन सौ तक देती हैं। इनसे किसी भी मोबाइल को रिचार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

फर्जी आईडी से एक्टीवेट करवा लिए हजारों सिम कार्ड

police arrested 9 with 50 thousand activated sim.

जालसाजों ने इसी का लाभ उठाया और फर्जी आईडी से हजारों सिमकार्ड एक्टीवेट करा लिए। इसके बाद दर्जनों एप को डाउन लोड करने पर मिलने वाले ऑफर बैलेंस का इस्तेमाल दूसरे मोबाइल को रिचार्ज करने के लिए करने लगे।

इस तरह एक मोबाइल पर विभिन्न एप के जरिए चार सौ रुपये से पांच सौ रुपये तक रिचार्ज कराया जा सकता था।

सेल्युलर कंपनियां अधिक से अधिक ग्राहक बनाने के लिए न सिर्फ फ्री में सिम उपलब्ध कराती हैं बल्कि अधिक सिमकार्ड बेचने वाले को प्रोत्साहित करने के लिए इंसेंटिव भी देती हैं।

एटीएस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उसमें कई सिम डिस्ट्रिब्यूटर भी हैं जो कमीशन के आधार पर कारोबार करते हैं।

सीतापुर में पांच गिरफ्तार

police arrested 9 with 50 thousand activated sim.

राजेश साहनी ने बताया कि कुल तीन जिलों में स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई। इसमें सीतापुर दो स्थानों पर छापा मार कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र से खैराबाद निवासी विकास जायसवाल, रोहित कुमार, सुजीत कुमार, पंकज कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके पास से 15 हजार 444 सिम, 5 लैपटाप और 37 फोन बरामद किए हैं।

वहीं सीतापुर के ही संदना थाना क्षेत्र से अरूण सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 हजार 93 सिम कार्ड के अलावा 37 मोबाइल, एक लैपटॉप, सैकड़ों की संख्या में सिम के लिए भरा जाने वाला फार्म, आईडी और फोटो बरामद हुई है।

विज्ञापन

हरदोई और अंबेडकरनगर से भी हुई गिरफ्तारियां

police arrested 9 with 50 thousand activated sim.

इसी तरह हरदोई के थाना बधौली क्षेत्र से दिल्ली के रहने वाले सुशील कुमार सिंह के पास से 930 सिम, 3 लैपटाप, एक कम्प्यूटर, 209 भरे फार्म, फर्जी डाक्यूमेंट, 21 मोबाइल और 13 जीपीआरएस मोडेम बरामद किए हैं जिसका इस्तेमाल बल्क रिचार्ज एसएमएस के लिये किया जाता था।

इसके अलावा 48 फर्जी मोहरे बरामद हुई हैं जो विभिन्न दुकानदारों के नाम की हैं। इन मोहरों का इस्तेमाल केवाईसी फार्म पर लगाने के लिए किया जाता ताकि सेल्युलर कंपनी को कोई शक ना हो। सुशील सिंह सिमकार्ड डिस्ट्रिब्यूटर बताया जा रहा है जो कंपनियों का अधिकृत डिस्ट्रिब्यूटर है।

वहीं फर्जी आईडी पर सिम बेचने के आरोप में एसटीएफ व सम्मनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भाग निकला। गिरफ्तार दोनों के पास से 250 चालू सिम व 18 फर्जी आईडी व फोटो बरामद हुए। बाद में दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

वहीं अम्बेडकर नगर में दो स्थानों पर छापे मार कर सम्मनपुर थानाक्षेत्र से रामकुबेर और अकबरपुर थानाक्षेत्र से सुमंत प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर 250 प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed