फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police and student face to face in lucknow

नौकरी मांग रहे डिग्रीधारियों पर बरसी लाठियां

Wed, 02 Sep 2015 09:49 AM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
police and student face to face in lucknow

बीपीएड डिग्री धारकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करने प्रदेश भर से आए बीपीएड कर चुके छात्र-छात्राओं ने जमकर उपद्रव किया। पुलिस ने धरने पर बैठे करीब 500 छात्र-छात्राओं को उठाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। पानी की धार फेंकने पर भी वे नहीं हटे तो आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

विज्ञापन


इससे भड़के छात्र-छात्राओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गुटों में बंटकर पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पांच वाहनों में आग लगा दी। कई वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन के 30 से अधिक अफसरों-कर्मियों को चोटें आईं।  पुलिस की तरफ से करीब 5000 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन फूंके, दुकानों में भी तोड़फोड़
लाठीचार्ज से गुस्साए उपद्रवियों ने विधानसभा भवन के गेट नंबर तीन पर खड़ी परिवहन विभाग के चीफ जनरल मैनेजर एचएस गाबा की एंबेसेडर कार में आग लगा दी।

इंदिरानगर थाने की जीप, नरही चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार सिंह, दरोगा एसएन सिंह की बाइक और महिला कांस्टेबल मीरा पटेल की स्कूटी भी आग के हवाले कर दी। वहीं परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर एसके बनर्जी की एंबेसेडर कार सहित नीली बत्ती लगी एक एंबेसेडर और एक एसयूवी में तोड़फोड़ की। इनमें एक कार डीएम जालौन की बताई जा रही है।

राहगीरों के वाहन तोड़े, पुलिस पर हावी रहे उपद्रवी

police and student face to face in lucknow

एमसीआर की एक पावर बाइक और राहगीरों के 5वाहन तोड़ डाले। उपद्रवियों ने जीपीओ और प्रदेश भाजपा मुख्यालय के दारुलशफा की तरफ वाले गेट के आसपास लगे फलों व चाट-पकौड़ी के ठेले पलट दिए। दुकानों में भी तोड़फोड़ की।

हावी रहे उपद्रवी
उपद्रवियों के एक समूह ने हुसैनगंज चौराहा पर कब्जा कर लिया। चौराहा पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बूथ तोड़ डाला। इंदिरानगर थाना की पुलिस जीप फूंक दी।

नरही चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह, पीजीआई थाना की सिपाही मीरा पटेल और दरोगा एसएन सिंह की बाइक सहित राहगीरों की चार कारें पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी गईं।

पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा तो वे हुसैनगंज चौराहा से बर्लिंग्टन, कैसरबाग, नॉवेल्टी और हजरतगंज चौराहा की तरफ भागे। नॉवेल्टी तक पुलिस ने पीछा किया तो उपद्रवियों ने पथराव कर उन्हें पीछे मुड़ने को मजबूर कर दिया। यहां काफी देर तक उपद्रवी पुलिस पर हावी रहे। यही स्थिति हुसैनगंज चौराहे पर रही।

कुछ उपद्रवी निर्माणाधीन सचिवालय में घुस गए और वहां से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जब तक अतिरिक्त फोर्स बुलाई जाती, उपद्रवी जमकर तोड़फोड़ और आगजनी कर चुके थे।

भाजपा कार्यालय में घुस गए उपद्रवी

police and student face to face in lucknow

करीब एक घंटे बाद पुलिस ने हजरतगंज से हुसैनगंज और बीएन रोड पर बैरिकेडिंग करके उपद्रवियों की घेराबंदी शुरू की तब भगदड़ मची। पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के शिकार कई राहगीर भी बने। करीब 300 उपद्रवी भाजपा कार्यालय में घुस गए।

भाजपा मुख्यालय के आसपास घेराबंदी करके भीतर छिपे लोगों के बाहर आने का इंतजार कर रही थी। जानकारी पाकर आईजी जोन जकी अहमद, डीआईजी रेंज डीके चौधरी, डीएम राजशेखर, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे।

शाम तक 40 पकड़े गए
आईजी ने पुलिस अफसरों को लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। एसएसपी खुद एक टीम लेकर चारबाग पहुंचे और उपद्रवियों की धर-पकड़ कराई। शाम तक करीब 40 उपद्रवी पकड़े जा चुके थे। एएसपी पूर्वी एक टीम लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उपचार कराने आए घायल उपद्रवियों को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया।

ये हुए जख्मी
एएसपी पूर्वी राजीव मल्होत्रा का दायां पैर और सीओ कैंट हरेंद्र कुमार का दायां हाथ पत्थर लगने से लहूलुहान हो गया। एडीएम पूर्वी निधि श्रीवास्तव, एसीएम, हजरतगंज सीओ अशोक कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर विजयमल सिंह, हुसैनगंज एसओ शिवशंकर सिंह, दरोगा राय साहब द्विवेदी, सिपाही वीके पांडेय और रवींद्र सिंह समेत 30 को चोटें आईं।

गिरफ्तार किए गए बीपीएड प्रदर्शनकारियों की सूची

police and student face to face in lucknow

ममईपुर थाना प्रतापगढ़ निवासी धीरेंद्र यादव
अरवारा थाना चित्रकूट निवासी जयवंत सिंह
कुंडपुरा थाना हरदोई निवासी जगदीप सिंह
कुरावली मैनपुरी निवासी मुजम्मिल हुसैन

मौजापुर चंदौली निवासी बाबूनंदन भारती
बनकट इलाहाबाद निवासी श्याम सिंह
महावल पुरवा बलरामपुर निवासी अरुण कुमार

रहरा जिला बलरामपुर निवासी देवप्रकाश
रामापुर जिला सुल्तानपुर निवासी संतप्रसाद मौर्य
उमरतल जिला अंबेडकर नगर निवासी विपिन चंद्र
नुशनाखेड़ा जिला हरदोई निवासी पुष्पेंद्र यादव

जलालपुर जिला अंबेडकरनगर निवासी सुभाष चंद्र
गुलापखेड़ा उन्नाव निवासी अनुराग
हंदौर जिला बिजनौर निवासी तुषार
उपेंद्रा जिला आजमगढ़ निवासी दुर्गेश बहादुर सिंह

लस्कापुर जिला शाहजहांपुर निवासी विजय सिंह
भवानीपुर जिला मिर्जापुर निवासी रमेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed