फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poles were uprooted, wires disappeared, plants destroyed

Lucknow News: पोल उखाड़ गायब किए तार, नष्ट किए पौधे

Sun, 10 Sep 2023 05:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Sep 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Poles were uprooted, wires disappeared, plants destroyed
नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर प्राॅपर्टी डीलरों ने किया कब्जे का प्रयासमामला संज्ञान में आने के बाद ईओ ने सदर कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। नगर पालिका की जमीन पर कब्जा करने की नियत से प्राॅपर्टी डीलरों ने न सिर्फ पोल उखाड़ डाले, बल्कि पौधे नष्ट करते हुए तार को गायब कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पालिका के अधिकारी दंग रह गए। ईओ की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दिलाई गई है।
दरअसल, शहर के चकअहमदपुर नजूल क्षेत्र में ग्रिबशाह पुरवा मोहल्ले में नगर पालिका की एक बीघा जमीन है। इस जमीन की कीमत करीब चार करोड़ रुपये होगी। पालिका की ओर से इस जमीन पर पोल लगाकर तारों से बैरीकेडिंग करा दी गई थी। साथ ही पौधे लगवाए दिए गए थे। इस कार्य में पालिका की ओर से करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए थे। करीब 15 दिन पहले पालिका की जमीन पर लगे पौैधे नष्ट कर दिए गए। पोल उखाड़ दिए गए। तार गायब कर दिए गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पालिका के अधिकारी हरकत में आए। कहा जा रहा है कि कुछ प्राॅपर्टी डीलरों की नजर इस बेशकीमती जमीन पर है, जिस पर कब्जा करने के लिए ऐसा किया गया है। नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि मामला को गंभीरता से लिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। जमीन पर किसी को भी कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed