फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poilce sealed sadar bazar area of Lucknow.

राजधानी लखनऊ का सदर बाजार इलाका सील, 12 जमाती निकले कोरोना पॉजिटिव, खतरा बढ़ा

Fri, 03 Apr 2020 08:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Apr 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Poilce sealed sadar bazar area of Lucknow.
- फोटो : social media

कैंट के सदर स्थित अली जान मस्जिद से मिले 12 जमाती कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ये सभी सहारनपुर के हैं। इनसे राजधानी में बड़ी संख्या में संक्रमण फैलने की आशंका से संवेदनशीलता बढ़ गई है। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती सभी 12 जमातियों की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सदर बाजार का कसाईबाड़ा इलाका सील कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि टीम घूम-घूमकर माइक से लोगों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दे रही है। कोई भी घर से बाहर नजर आया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र सतर्क
कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आए 150 से अधिक लोगों में भी संक्रमण की आशंका से पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है। सभी संदिग्धों की सूची बनाकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि अली मस्जिद से मिले सभी 12 लोग सहारनपुर के हैं। ये चार मार्च को कैसरबाग की मरकज मस्जिद में आयोजित जलसे में शामिल होने आए थे। इन्हें बुधवार शाम कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने के साथ बलरामपुर अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया था। सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारियां जुटाने में लगी पुलिस टीम

पुलिस टीमें ये जानकारियां भी जुटा रही हैं कि जलसे के बाद ये जमाती कहां-कहां गए और किन-किन लोगों से मिले। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सदर इलाके में भी इनके घूमने और नजदीकी दुकानों से खरीदारी करने की जानकारी मिली है। फिलहाल एहतियातन पूरे सदर बाजार इलाके को सील कर दिया गया है। यहां कोई व्यक्ति न घर से निकलेगा और न ही बाहर का कोई व्यक्ति इलाके में प्रवेश करेगा।

बेवजह घूमने वालों के खिलाफ दर्ज किया जाए केस
लॉकडाउन का मखौल बनाकर सड़क पर घूमने वालों से पुलिस सख्ती करेगी। पुलिस आयुक्त ने सड़क पर बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं। कहा कि आवश्यक कार्य और मेडिकल इमरजेंसी बताने वालों के भी मोबाइल से फोटो खींचे जाएं। बेवजह घूमने वालों के वाहन मौके पर ही सीज कर ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed