फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poet who was break the study in university by whistling

नखलऊवा पंचः शायर जो सीटी बजाकर बंद करा देता था विवि में पढ़ाई

Thu, 28 Mar 2019 01:38 AM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
poet who was break the study in university by whistling
अली सरदार जाफरी - फोटो : अमर उजाला
आजादी की जंग काफी तेज हो चुकी थी। अंग्रेजों का तर्क था कि हिंदुस्तान अभी अपना शासन चलाने की काबिलियत हासिल नहीं कर पाया है। इसलिए हिंदुस्तान का शासन अभी अंग्रेजों के हाथ में रहना ही भारत के लिए ठीक है। पर, आजादी का आंदोलन चलाने वालों का तर्क था कि भारत के लोग अपना शासन-प्रशासन चलाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


मशहूर शायर व साहित्यकार अली सरदार जाफरी उन दिनों लखनऊ विवि में एमए कर रहे थे। वह छात्रसंघ के सेक्रेटरी थे और आजादी के आंदोलन में सक्रिय थे। अंग्रेजी हुकूमत की घेराबंदी बढ़ी तो वह हबीबुल्लाह हॉस्टल में मजाज और सिब्ते हसन के पास रहने चले आए।
विज्ञापन


जाफरी ने लखनऊ की पांच रातें में लिखा है, ‘गोमती किनारे छात्रसंघ भवन था। उसी में मैं बैठा करता था। आजादी के समर्थन में आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी पर पहले विवि में हड़ताल कराई गई। पर, बाद में लगा कि इससे पढ़ाई का नुकसान होता है। इसलिए तय हुआ कि जैसे ही किसी नेता की गिरफ्तारी की खबर मिलेगी वैसे ही सीटी बजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शायर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वालों को कर दिया सक्रिय

poet who was break the study in university by whistling
अली सरदार जाफ़री
सीटी बजते ही सभी छात्र पढ़ाई बंद कर कक्षाओं में खड़े हो जाएंगे। पांच मिनट चुपचाप खड़े रहेंगे और फिर पढ़ाई शुरू कर देंगे। पर, अंग्रेजों को शायद इतना भी पसंद नहीं आ रहा था। उन्होंने मेरी गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ सीआईडी और पुलिस वालों को सक्रिय कर दिया।

छात्रसंघ भवन के सामने मंकी ब्रिज (अब हनुमान सेतु) पर पुलिस वाले खड़े रहते और मैं उनके सामने यूनियन भवन में बैठकर सीटी बजाता और अंग्रेजों के खिलाफ पढ़ाई बंद करा देता। वह हाथ मलकर रह जाते।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed