फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Png line broken due to unusual hit during road cutting

मनमानी खुदाई से पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप

Thu, 18 Jul 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Png line broken due to unusual hit during road cutting
गोमती नगर के विपुल खंड में मनमानी खोदाई से कटी पीएनजी लाइन, रिसाव से हड़कंप
विज्ञापन

गोमती नगर के विपुल खंड में गुजरने वाली पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की भूमिगत सप्लाई लाइन बिना अनुमति व जानकारी के हो रही खोदाई से क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे शाम को अचानक शुरू हुए गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रीन गैस कंपनी के अधिकारियों को बुलाया।
क्षतिग्रस्त सप्लाई लाइन के आसपास की जगह खाली कराकर ट्रैफिक को रोका। ग्रीन गैस कंपनी के अधिकारियों ने तकनीकी स्टाफ के पहुंचने के बाद मुख्य सप्लाई लाइन के मेन वॉल्व स्विच को बंद कराया।
इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से गैस रिसाव को रोकने के साथ मरम्मत कार्य शुरू कराया। बुधवार शाम पांच बजे हुई इस समस्या के कारण विपुल खंड, सीएसआई टावर, विनय खंड व विशाल खंड से जुड़े डेढ़ हजार से अधिक कनेक्शन धारकों को घंटों गैस सप्लाई नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्रीन गैस कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि तकनीकी टीम द्वारा क्षतिग्रस्त पीएनजी सप्लाई लाइन को दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक पूरा हुआ। इसके बाद सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिना सप्लाई कंपनी को जानकारी दिए जल निगम का ठेकेदार सड़क खोदवा रहा था। इससे भूमिगत पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हुई। ठेकेदार को चिह्नित कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट कार्य में भी लाइन क्षतिग्रस्त
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तक पीएनजी सप्लाई लाइन पहुंचाने के कार्य के दौरान भी देर रात गोमती नगर इलाके में ही पीएनजी की भूमिगत सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रीन गैस कंपनी के अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची तकनीकी टीम लीकेज दुरुस्त करने में जुटी है। कंपनी ने देर रात दस बजे के बाद से इस सप्लाई पाइप लाइन से जुड़े कनेक्शनधारियों की भी पीएनजी आपूर्ति रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed