फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pms doctors can apply for re-appointment after retirement

खुशखबरीः 65 वर्ष वाले डॉक्टर पा सकते हैं दोबारा नियुक्ति

Sat, 11 Jun 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jun 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
pms doctors can apply for re-appointment after retirement
डेमो

प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संवर्ग के विशेषज्ञ डॉक्टरों को दोबारा नियुक्ति के लिए रिटायरमेंट के दो महीने पहले आवेदन करना होगा। वहीं, सरकार विशेषज्ञ डॉक्टरों को 65 वर्ष की उम्र तक दोबारा नियुक्त करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


यह फैसला विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए लिया है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को विशेषज्ञ डॉक्टर मिल सकेंगे। इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा पर डॉक्टरों को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


दरअसल, विशेषज्ञ चिकित्सकों की दोबारा नियुक्ति की प्रक्रिया में काफी विलंब हो जाता है। इससे अस्पतालों को विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिल पाते हैं। इसी प्रक्रिया को सुधारने के लिए सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को रिटायरमेंट के दो महीने पहले दोबारा नियुक्ति के लिए आवेदन करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं ने सभी अपर निदेशकों को इसके औपचारिक आदेश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि जो भी डॉक्टर रिटायर हो रहे हैं, उन्हें पहले ही दोबारा नियुक्ति के लिए आवेदन करवाएं।

सरकार दे रही है अधिक वेतन का लालच

pms doctors can apply for re-appointment after retirement
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज - फोटो : demo pic

साथ ही मंडल में खाली पदों पर दोबारा नियुक्ति के लिए रिक्त पदों की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश सरकार विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए उनको अधिक वेतन का भी लालच देने जा रही है। 

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि अभी तक संविदा पर तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों को 60 से 70 हजार रुपये प्रति माह तनख्वाह दिया जाता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है। 

इनकी नियुक्ति नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत की जाती है। एनएचएम के तहत सूबे के विभिन्न अस्पतालों में करीब 34 हजार संविदा पर डॉक्टर व अन्य स्टाफ नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed