फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM will inaugurate Independence Amrit Festival today, special events in Lucknow, Meerut, Ballia and Jhansi

पीएम आज करेंगे अमृत महोत्सव का शुभारंभ : मेरठ, बलिया, झांसी और लखनऊ में विशेष आयोजन

Fri, 12 Mar 2021 01:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Mar 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
PM will inaugurate Independence Amrit Festival today, special events in Lucknow, Meerut, Ballia and Jhansi
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रदेश के 4 स्थानों लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक, मेरठ के स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, बलिया के शहीद स्मारक तथा झांसी के किले में आजादी के स्मरणोत्सव के रूप में अमृत महोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि अमृत महोत्सव का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसकी पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, झांसी में पंडित दीनदयाल सभागार में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज पर किया जाएगा। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रदेश के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा तीन सप्ताह तक प्रदर्शनी के लिए आजादी से संबधित महोत्सव के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क होगा। 

प्रदर्शनी के प्रचार के लिए बृहस्पतिवार को सूचना प्रसारण की फील्ड आउटरीच ब्यूरो इकाई द्वारा प्रचार रथ को मंडलीय पुरात्तव अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने किले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विवेकानंद व प्रचार सहायक बीडी शर्मा मौजूद रहे। 


प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी अमृत महोत्सव के अंतर्गत तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है क्योंकि कार्यक्रम लंबे समय तक चलने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed