{"_id":"5c6d96f9bdec2208b00105b9","slug":"pm-tour-of-amethi-on-27-feb-cancelled-now-he-will-be-arriving-on-3-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब 3 मार्च को अमेठी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 27 फरवरी को होने वाला दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 3 मार्च को अमेठी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 27 फरवरी को होने वाला दौरा रद्द
Thu, 21 Feb 2019 05:55 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Feb 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेठी दौरा रद्द हो गया है। अब वे तीन मार्च को अमेठी आएंगे। दौरे पर प्रधानमंत्री का मुंशीगंज स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में एके-103 असॉल्ट राइफल की नई यूनिट का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित करेंगे। संगठन स्तर पर इसकी पुष्टि होने के बाद पार्टी ने जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर तीन मार्च को अमेठी आ सकते हैं। पहले उनके अमेठी दौरे के लिए 27 फरवरी की तिथि नियत थी। बताया जा रहा था कि प्रधानमंत्री मुंशीगंज स्थित आयुध निर्माणी परियोजना (ऑर्डिनेंस फैक्टरी) में एके-47 की तीसरी पीढ़ी की अत्याधुनिक एके-103 असॉल्ट राइफल की नई यूनिट का शुभारंभ करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
संगठन और जिला प्रशासन कई दिनों से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा था। सोमवार शाम एसपीजी का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से अफसरों को इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया था। हालांकि मंगलवार शाम से ही 27 फरवरी का दौरा टलने की चर्चा शुरू हो गई थी। भाजपा नेताओं ने बुधवार को इसकी पुष्टि कर दी। एक भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रधानमंत्री का अमेठी दौरा अब तीन मार्च को होगा।

Trending Videos
युद्धस्तर पर चल रही तैयारी
अमेठी में पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को सफल बनाने के की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि पार्टी स्तर पर तैयारियां जारी हैं। जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए 21 फरवरी को तिलोई व सलोन विधानसभा क्षेत्र तथा 22 फरवरी को जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।