फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM-Setu should be assessed based on employment opportunities, not machines: Rajnath Singh

मशीनों से नहीं, रोजगार के अवसरों से हो पीएम-सेतु का आकलन : राजनाथ सिंह

Mon, 31 Aug 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
PM-Setu should be assessed based on employment opportunities, not machines: Rajnath Singh
सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।
लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को गोमतीनगर के एक होटल में आयोजित पीएम-सेतु उद्योग सम्मेलन (कॉन्क्लेव) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम-सेतु के माध्यम से सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था तथा नवीनतम पाठ्यक्रम से युक्त किया जा रहा है। पीएम-सेतु की सफलता का आकलन स्थापित मशीनों से नहीं, इससे सृजित रोजगार के अवसरों से होना चाहिए।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए मानव संसाधन सबसे महत्वपूर्ण आधार है। कोई भी देश दुनिया की अत्याधुनिक मशीनें खरीद सकता है, लेकिन जब तक उन्हें कुशलतापूर्वक संचालित करने वाला प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध नहीं होगा, तकनीक का पूरा लाभ नहीं मिल सकता। उद्योग सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, प्रशिक्षण महानिदेशालय के महानिदेशक दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव मानसी सहाय ठाकुर, प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम समेत विभिन्न कंपनियों, विश्व बैंक, उद्योग संघों और अन्य रणनीतिक हितधारकों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की खाई पाटना पीएम-सेतु का उद्देश्य

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम-सेतु सरकार, उद्योग और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच नई साझेदारी का मॉडल प्रस्तुत करता है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की खाई पाटना है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, बड़ा बाजार, विशाल युवा आबादी तथा तकनीकी रूप से सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध है। व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग जगत के साथ मिलकर रोजगार के नए अवसर तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पीएम-सेतु के तहत चिह्नित आठ क्लस्टरों (32 आईटीआई) का उल्लेख करते हुए बताया कि इनमें से सात क्लस्टर अभी उद्योग सहयोग के लिए खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौर्य अकादमी की होगी स्थापना

इस दौरान युवाओं को सशस्त्र बलों, पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में कॅरिअर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और लखनऊ छावनी बोर्ड के बीच एमओयू किया गया। इसके तहत शौर्य अकादमी की स्थापना की जाएगी।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed