फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One in four people in the country suffers from allergies; nasal allergy is the most common.

Lucknow News: देश में हर चौथा व्यक्ति एलर्जी से ग्रस्त, नाक की एलर्जी सबसे आम

Mon, 31 Aug 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
One in four people in the country suffers from allergies; nasal allergy is the most common.
कॉन्फ्रेंस में मौजूद चिकित्सक।
लखनऊ। बढ़ता वायु प्रदूषण, फास्ट फूड और बदलती जीवनशैली बच्चों में एलर्जी के प्रमुख कारण हैं। खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर इससे बचा सकता है। फास्ट फूड की जगह पौष्टिक घरेलू भोजन, कोल्ड ड्रिंक के बजाय नारियल पानी, नींबू पानी, सत्तू और छाछ दिया जाए। ये जानकारी केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने दी। वह रविवार को केजीएमयू के कलाम सेंटर में एलर्जी पर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि देश में हर चौथा व्यक्ति किसी न किसी तरह की एलर्जी से पीड़ित है। इनमें नाक की एलर्जी सबसे आम है। इससे पीड़ित हर तीसरे मरीज को आगे चलकर अस्थमा होने का खतरा रहता है। डॉ. संतोष कुमार ने एलर्जी इलाज में इस्तेमाल होने वाले हिस्टाग्लोबिन इंजेक्शन, एलर्जी टेस्टिंग और इम्यूनोथेरेपी की जानकारी दी। कहा कि अब एक ही व्यक्ति में कई तरह की एलर्जी देखने को मिल रही है। केजीएमयू में सभी तरह की एलर्जी की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि बच्चों में त्वचा संबंधी एलर्जी और फूड एलर्जी की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। डॉ. राजीव गर्ग ने नई एलर्जी जांचों के बारे में बताया। डॉ. ज्योति वाजपेई ने बताया कि विभाग में प्रदेश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर संचालित है, जहां मरीजों को निशुल्क योग, प्राणायाम और जल नेति सिखाई जाती है। कार्यक्रम में डॉ. दर्शन बजाज, डॉ. अंकित कुमार, ईएनटी विभाग के डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. अनुपम मिश्र और डॉ. सुमित शर्मा समेत 100 से अधिक चिकित्सक मौजूद रहे।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद चिकित्सक।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद चिकित्सक।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद चिकित्सक।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद चिकित्सक।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद चिकित्सक।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed