{"_id":"6b024fae236db0d1f102ee1d","slug":"pm-said-in-lucknow-betting-on-future-of-youth-linking-yogi-work-to-modi-guarantees-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, पीएम के भाषण के पांच बड़े मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, पीएम के भाषण के पांच बड़े मायने
Sun, 22 Nov 2026 07:43 AM IST
Bhupendra Singh
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 22 Nov 2026 07:43 AM IST
सार
लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह से पीएम मोदी ने कौशल, तकनीक और रोजगार को केंद्र में रखकर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का चुनावी एजेंडा साफ कर दिया है। विपक्ष के बेरोजगारी वाले नैरेटिव का जवाब देते हुए भाजपा युवाओं की उम्मीदों और योगी मॉडल को साथ साधने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के साथ भाजपा का चुनावी एजेंडा भी साफ कर दिया। कौशल, तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर देकर उन्होंने युवाओं के भविष्य को विकास के नैरेटिव से जोड़ने की कोशिश की। संदेश साफ था कि चुनाव में जातीय समीकरणों के साथ रोजगार, आर्थिक अवसर व युवा आकांक्षाओं को विमर्श के केंद्र में रखा जाएगा।
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मोदी ने कौशल विकास को प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र तक सीमित न रखते हुए बदलती अर्थव्यवस्था की जरूरतों से जोड़ा। इसके जरिये युवाओं को तकनीकी दक्षता हासिल कर रोजगार के नए अवसरों से जुड़ने का संदेश दिया। भाजपा के लिए यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि प्रदेश की बड़ी युवा आबादी चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखती है।
रोजगार, सरकारी भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य की अनिश्चितता जैसे मुद्दे विपक्ष लगातार उठाता रहा है। ऐसे में मोदी का कौशल और तकनीकी दक्षता पर जोर बेरोजगारी के सवाल पर विपक्ष की घेराबंदी का जवाब देने की रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं के बीच कौशल विकास को नौकरी पाने के विकल्प के साथ स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसर के रूप में भी स्थापित किया जाए। इसके जरिये रोजगार की बहस को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित रखने के बजाय नए अवसरों और बदलती अर्थव्यवस्था की ओर मोड़ने की कोशिश है।