फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi will give lot of development projects to Uttar Pradesh today

पीएम नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश को देंगे विकास की कई सौगात

Fri, 08 Mar 2019 04:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will give lot of development projects to Uttar Pradesh today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अलावा कानपुर व गाजियाबाद पहुंचकर प्रदेशवासियों को विकास की कई सौगात देंगे। तीनों शहरों में प्रधानमंत्री विकास की कई परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही राजधानी लखनऊ में दूसरे कॉरिडोर पर मेट्रो रेल सेवा के संचालन का शुभारंभ करेंगे। आगरा में मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री सबसे पहले वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ ही वहां पर 39 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। वह प्रस्तावित कॉरिडोर क्षेत्र का अवलोकन भी करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद वह पंडित दीनदयाल संकुल में राष्ट्रीय महिला आजीविका सम्मेलन में शामिल होंगे। वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देंगे और उनके अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा मोदी लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक, सोलर चरखा व चेक का वितरण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ‘भारत के वीर’ फंड के लिए प्रधानमंत्री को चेक भेंट किया जाएगा। पीएम वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पनकी पॉवर प्लांट का लोकार्पण
प्रधानमंत्री कानपुर में पनकी पॉवर प्लांट के नवनिर्मित 660 मेगावाट की नई विद्युत उत्पादन एवं वितरण यूनिट का लोकार्पण करेंगे। इसी कड़ी में मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग केमाध्यम से लखनऊ के नवनिर्मित दूसरे कॉरिडोर का लोकार्पण करने के साथ ही अमौसी एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक मेट्रो रेल के संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे। 

साथ ही आगरा में मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा वह पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी जाएगी और जनसभा को संबोधित करेंगे।


रेपिड ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे 
प्रधानमंत्री इसी दिन गाजियाबाद भी पहुंचेगे, जहां दिल्ली के दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद के नया बस अड्डा (शहीद स्थल) के बीच मेट्रो ट्रेन के संचालन की शुरूआत करते हुए हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा हिन्डन एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। 

इसके साथ ही हिंडन एयरपोर्ट से घरेलू विमानों की उड़ान शुरू हो जाएगी। वह दिल्ली से वाया गाजियाबाद मेरठ तक रेपिड रेल परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed