यूपी: पीएम मोदी ने सीएम योगी से प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर की चर्चा, फोन कर ली जानकारी
यूपी में कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक नजर रख रहे हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी।
चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति, कोविड के प्रबंधन तथा वैक्सीनेशन के बारे में बातचीत की। प्रदेश में कोरोना प्रबंधन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति, हर एक व्यक्ति को निःशुल्क वैक्सीनेशन तथा जरूरतमंद को बेहतर उपचार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। वैक्सीनेशन वेस्टेज को कैसे रोका जाए इस पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री योगी ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति, कोविड के प्रबंधन तथा वैक्सीनेशन के बारे में बातचीत की।
प्रदेश में कोरोना प्रबंधन आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 16, 2021
बता दें कि यूपी में शहरी क्षेत्रों में तो कोरोना संक्रमण कम हो रहा है पर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले संक्रमण ने प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसके अलावा, कोविड के कारण हो रही मौतों से भी सरकार निशाने पर है।