{"_id":"5f9450488ebc3e9be34635cd","slug":"pm-modi-will-distribute-debt-to-street-vendors-on-27-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्तूबर को बांटेंगे 3.46 लाख पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्तूबर को बांटेंगे 3.46 लाख पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को ऋण
Sat, 24 Oct 2020 09:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत यूपी के रेहड़ी व पटरी दुकानदारों के 3,46,150 ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी 27 अक्तूबर को इन रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को ऋण वितरित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार पटरी दुकानदारों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्रियान्वित की जा रही है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना में प्रदेश में अब तक 6,22,167 आवेदन मिले हैं। इनमें से 3,46,150 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक है। इस योजना के लाभार्थी को 10 हजार रुपये ऋण के रूप में बिना धरोहर के उपलब्ध कराने का प्रावधान है। ऋण का भुगतान लाभार्थी साल भर में या इससे पहले भी कर सकता है।
विज्ञापन