फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi says Like others we do not just think of elections, BJP workers did a mahayagya of service

दूसरों की तरह हम सिर्फ चुनाव की नहीं सोचते, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सेवा का महायज्ञ  : मोदी  

Sat, 04 Jul 2020 11:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 04 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
pm modi says Like others we do not just think of elections, BJP workers did a mahayagya of service
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा अन्य दलों की तरह सिर्फ चुनाव की ही नहीं सोचती । भाजपा के लिए सत्ता व राजनीति जनसंघ काल से ही मानव सेवा का माध्यम रही है। कोरोना काल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह अपने पूर्वजों की सेवा की परंपरा को तन-मन और धन से निभाया उसे आज नहीं तो कल दुनिया जरूर याद करेगी और सराहना करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सता स्वार्थ नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है । उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब दुनिया अपने को बचाने में लगी थी तब  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस परिश्रम और समर्पण भाव से सेवाकार्यो के जरिये लोगों की सब तरह से मदद की वह मानव इतिहास में सेवा के महायज्ञ नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनना ने हमें समाज सेवा का अवसर दिया है, कोरोना काल में हुए सेवा भाव के कारण जनता से मिले स्नेह, विश्वास और इस भरोसे को सहेजकर रखना है, देश के सपने को अपना सपना मानकर खपना है।   
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा की ओर  से कोरोना संकटकाल में भाजपा की ओर से उतर प्रदेश, राजस्थान, असम, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक किए गए  सेवा कार्यों की समीक्षा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ने बिना नाम लिए हुए विपक्ष को नसीहत भी दी । कहा कि दूसरे दल यह मानते हैं कि राजनीतिक पार्टी होने का मतलब केवल चुनाव है  । पर, भाजपा ऐसा नहीं सोचती । हमारा संगठन सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं है । कार्यकर्ताओं ने  एक बार फिर साबित कर दिखाया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनसंघ और भाजपा की स्थापना का मूल उद्देश्य देश को सुखी और समृद्ध बनाना था। भाजपा इसी मूल प्ररेणा, सेवा भावना के साथ राजनीति आई। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय है कि जिसकी हम सेव करते हैं उसका सुख ही हमारा संतोष है, इसी भावना और व्यवहार से कार्यकर्ताओं ने इतने  कठिन समय में सेवा ही संगठन का इतना बड़ा अभियान चलाकर करोड़ों लोगों का जीवन आसान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने खुद को कसौटी पर कसकर और आदर्श-व्यवहार के बीच खुद को तपाकर आफत को अवसर में बदला है।

जिस पार्टी के सैंकड़ों सांसद और हजारों विधायक हो उसके कार्यकर्ता सेवा को प्राथमिकता दें, सेवा को ही अपना गंतव्य और मंतव्य माने तो गर्व होता है। यह विनम्रता और प्रेरणा जनसंघ के जमाने से अब तक चार पांच पीढियों के तप से मिली है। हमारा जीवन भी आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता से लेकर अध्यक्ष पद तक संगठन की रचना, जीवंतता, संवेदनशीलता भाजपा की ताकत है। भाजपा राष्ट्र प्रथम के भाव से काम करती है,  इस भाव के लिए कई पीढ़ियां लग गई।  

इस बार अनुभव अलग रहा 

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के बीच जनता के बीच जाते हैं तो अच्छी बुरी बात सुनने को मिलती है। लेकिन इस बार जनता के बीच गए तो आप अनुभव अलग होगा। इन तीन महीनों में ईश्वर रूपी जनता के बीच जाना मिला तो  समाज ने स्नेह,  विश्वास और सम्मान दिया है। हर कार्यकर्ता को समाज की इस शक्ति को समझना चाहिए। समाज ने सेवा करने का अवसर दिया है, इस अवसर छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने गरीब का सेवा का माध्यम बनाया है। सेवा यज्ञ रुकना नहीं चाहिए, महामारी के खिलाफ लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए।   

हर वर्ग तक पहुंची भाजपा 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने वंचित, शोषित, दलित पीड़ित को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए काम किया है। भाजपा हर वर्ग तक पहुंची है और हर वर्ग भाजपा से जुड़ा है इसी का परिणाम है कि देश में 52 दलित सांसद भाजपा के हैं, 43 आदिवासी सांसद भाजपा के हैं, पिछड़ा वर्ग के 113 से ज्यादा सांसद भाजपा के हैं। विधानसभाओं में डेढ़ सौ से ज्यादा आदिवासी विधायक हैं।   

 सही समय पर लॉकडाउन से जानें बची
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सही समय में लाकडाउन के फैसले से कई ज्यादा लोगों की जिंदगी बचा पाए गए हैं। सरकार ने पौने दो लाख करोड़ के गरीब कल्याण पैकेज के साथ सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली छठ पूजा तक बढ़ा दिया है।     

भाजपा का डिजिटल एडिशन विकसित हुआ 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना में भाजपा ने डिटिटल एडिशन के रूप में विकसित कर दिया है। कार्यकर्ता डिजिटल तकनीक से जुड़कर सेवा भाव में लगे हैं।   सात स साकार किए  प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रयागराज में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सात स से काम करने का संदेश दिया था। कोरोना संकटकाल में कार्यकर्ताओं ने उन्हीं सात स, सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, सद्भावना और संवाद का प्रभाव देखने को मिला।      

कार्यकर्ताओं के परिवारों को संभालें  

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब लोग खुद को बचाने में जुटे थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी चिंता छोड़कर गरीबों और जरुरतमंद लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की मृत्यु भी हुई है। उन्होंने कोरोना संकटकाल में सेवा कार्य के कोरोना का शिकार हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को संभालने और उनके आश्रितों की मदद करने को कहा।   मंडल से राष्ट्र स्तर तक सेवा कार्यों की डिजिटल बुक बनेगी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य मानव इतिहास की सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि यही कार्य यदि पश्चिम के किसी देश में हुआ होता तो लोग बातें करते कि कैसे किया होगा? प्रधानमंत्री ने भाजपा को कोरोना संकट में सेवा कार्यों, लोगों के अनुभव, गीत, पत्रों और कविताओं पर मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्र स्तर पर एक डिजिटल बुकलेट पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन 25 सितंबर तक जारी करने को कहा। ये बुकलेट भविष्य में लोगों को प्रेरणा देंगी। डिजिटल बुकलेट को दुनिया भर में देखा जाएगा इसलिए इसे मातृ भाषा के साथ हिन्दी और अंग्रेजी में बनाया जाए। उन्होंने राज्य और राष्ट्र स्तर पर एक एडिटोरियल बोर्ड बनाने का भी सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed