फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi review the progress of swachh bharat mission through video conferencing

पीएम मोदी ने पूछा, बाराबंकी स्वच्छता में सबसे पीछे क्यों ?

Wed, 14 Mar 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
 PM Modi review the progress of swachh bharat mission through video conferencing
pm modi
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजना भवन में मौजूद मुख्य सचिव राजीव कुमार और बाराबंकी, चित्रकूट तथा श्रावस्ती के डीएम से बात कर उनके जिले में किए गए कामों की प्रगति जानी। 
विज्ञापन


पीएम ने बाराबंकी के डीएम से पूछा कि उनका जिला सफाई में सबसे पीछे क्यों है? इस पर डीएम ने कहा कि सर बजट मिल गया है, जल्द ही काम पूरे हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने प्रदेश में अभियान को और रफ्तार देने को कहा है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रदेश ने जहां करीब 24 लाख शौचालय पूर्व के तीन वर्षों में बनाए थे वहीं सिर्फ एकवर्ष में रिकॉर्ड 36 लाख शौचालय बनवाए गए हैं। हालांकि तय समयसीमा में शौचालय बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी 1.10 करोड़ शौचालय बनवाए जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक चार जिले ही ओडीएफ हो पाए हैं। प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिव से सफाई में सबसे पिछड़े जिले का नाम पूछा तो उन्होंने बाराबंकी का नाम लिया। इस पर पीएम मोदी सीधे डीएम से मुखातिब हुए और पूछा कि आपका जिला सबसे पीछे क्यों है।

देवां और महादेवा की तरह चमकाइए 

 PM Modi review the progress of swachh bharat mission through video conferencing
डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि सर बजट मिल गया है। हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। दो अक्तूबर तक पूरा जिला ओडीएफ बना देंगे। इस पर पीएम ने उनके पीछे लगी देवां और महादेवा की तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि जिले को इसी तरह चमकाइए। 

इसके बाद श्रावस्ती के डीएम दीपक मीणा ने पीएम को बताया कि उनके जिले में शौचालय बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। पीएम ने चित्रकूट के डीएम शिवाकांत द्विवेदी से भी बात की। वहां अभी काफी काम बकाया है। उन्होंने द्विवेदी से भी मुश्किलों के बारे में बात की। मुख्य सचिव के साथ अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज चंचल कुमार तिवारी व निदेशक स्वच्छता मिशन आकाश दीप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed