फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi in ayodhya: Modi said while drinking Meera Manjhi's tea, she made it sweet

PM Modi In Ayodhya: मीरा मांझी के घर चाय पीते हुए पीएम मोदी बोले- थोड़ी मीठी कर दी, मैं भी चाय बनाता था

Sun, 31 Dec 2023 08:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Dec 2023 08:29 AM IST
सार

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी को अपने घर पाकर मीरा के परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। पीएम ने मीरा की बनाई चाय पी और कहा चाय मीठी कर दी... मैं भी चाय बनाता था। 

विज्ञापन
pm modi in ayodhya: Modi said while drinking Meera Manjhi's tea, she made it sweet
अयोध्या में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में रोड शो के दौरान अचानक पीएम आवास लाभार्थी के घर पहुंच गए। रोड शो के दौरान सीएम का काफिला अचानक राजघाट की ओर मुड़ गया और मीरा मांझी के आवास पर रुका। पीएम मोदी को अपने घर पाकर मीरा के परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। पीएम ने मीरा की बनाई चाय पी और कहा चाय मीठी कर दी...मैं भी चाय बनाता था। उन्होंने बच्चों को दुलारा। परिजनों ने कहा, खाना खा लीजिए तो मोदी बोले अगली बार आऊंगा तो जरूर खाऊंगा...।

विज्ञापन


मीरा के पति सूरज मांझी बहुत ही खुश थे, कहा कि यकीन नहीं हो रहा है कि पीएम हमारे गरीब खाने पर आए। ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई सपना है। बताया कि पीएम ने पूछा कि योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं... कौन-कौन सी योजना का लाभ मिल रहा है। हमने बताया कि हमें राशन मिल रहा है। पीएम आवास व उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। फिर पूछा कि आयुष्मान कार्ड बना है... तो मैंने कहा नहीं... पीएम ने कहा बन जाएगा। बेटी नैना से पूछा कि क्या नाम है, स्कूल जाती हो कि नहीं। सबसे छोटे बेटे नैतिक को गोद में लेकर दुलारा। हमने चाय बनाई थी, मोदी जी ने चाय पी कहा, चाय का स्वाद बहुत अच्छा है, लेकिन चाय थोड़ी मीठी कर दी है। मैं भी चाय बनाता था। करीब 15 मिनट तक घर पर रहे। हमें एक घंटे पहले पता चला था कि पीएम नरेंद्र मोदी घर आने वाले हैं।
विज्ञापन


सूरज मजूदरी करते हैं, जबकि उनके पिता धनीराम मांझी गोताखोर हैं। कहा कि उसे 2021 में उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ मिला था। उससे पहले परिवार जर्जर मकान में रहता था। मोदी जी की कृपा से ही हमें पक्की छत नसीब हुई है। मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भी आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने स्थानीय पार्षद वीरचंद मांझी की बेटी स्वाती के साथ सेल्फी भी ली। बेटे अनुज कुमार ने राममंदिर की पेंटिंग बनाई थी। मोदी ने पेंटिंग देखी उसे सराहा और आटोग्राफ देते हुए वंदेमातरम लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के चाय पीने के बाद मीरा को मिला आयुष्मान का इनाम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या निवासी मीरा के घर जाकर चाय पी। उसकी स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री के जाने के कुछ घंटे बाद ही मीरा और उनके परिवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना में शामिल कर लिया गया है। अयोध्या जिलाधिकारी ने उनके घर जाकर बीमा योजना संबंधित पत्र सौंपा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या निवासी मीरा के घर पहुंचे। मीरा प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्जवला योजना की लाभार्थी हैं। प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान उन्होंने इलाज से जुड़ी समस्या बताई। इस पर देर शाम मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को अवगत कराया कि मीरा को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।



इस पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें योजना में शामिल करने की संस्तुति दी। देर शाम जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मीरा के घर पहुंच कर उन्हें योजना में शामिल होने संबंधी पत्र सौंपा। इसके तहत अब मीरा, उनके पति सुरज कुमार और बच्चे दुर्गेश्वरी, वीर और नैतिक को योजना में शामिल किया जाएगा। इन्हें जल्द ही आयुष्मान कार्ड भी मुहैया कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed