फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi address rally in ayodhya for lok sabha election 2019

प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अयोध्या जाएंगे मोदी, धार्मिक स्थलों से रहेंगे दूर

Wed, 01 May 2019 08:56 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
PM Modi address rally in ayodhya for lok sabha election 2019
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पहली बार नरेंद्र मोदी अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान वह धार्मिक स्थलों से दूरी बनाकर रखेंगे। दरअसल, पीएम मोदी मया ब्लॉक के समंथा गांव के पास चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वह यहां लगभग 40 मिनट रहेंगे। कार्यक्रम में पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। रैली को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है तो प्रशासन ने रैली सकुशल संपन्न कराने के लिए अफसरों के साथ ही पुलिस-पीएसी व अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया है।

विज्ञापन


कमिश्नर मनोज मिश्र, आईजी संदीप गुप्ता, डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को रैली स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 10:50 बजे हैलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वह रैली स्थल पर लगभग 11 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11:40 बजे तक रैली में रहेंगे। इसके बाद वह 11:55 बजे कौशांबी रवाना हो जाएंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 10 बजे हैलीपैड पर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


वहां से वह सवा 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। वह 12 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। डीएम कार्यालय ने पीएम व सीएम के कार्यक्रम की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनएसजी सहित सुरक्षा को लेकर अन्य अफसर पांच दिन से यहां डेरा डाले हैं। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सेफ हाउस तक मजिस्ट्रेटों के साथ ही दूसरे विभागों के 21 अफसरों को लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों के साथ जवानों की तैनाती की गई है। 

कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ पांडाल के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। कई सेफ हाउस के साथ ब्लू बुक के मानक के अनुसार अन्य तैयारियां की गई हैं। भीड़ नियंत्रण से लेकर वीआईपी के बैठने तक की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। 


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। रैली में पांच लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी विधायकों को 50-50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed