{"_id":"6a2f06ae7b6aba6914002545","slug":"plumber-on-bike-dies-after-being-hit-by-car-lucknow-news-c-13-lko1070-1782583-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार प्लंबर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार प्लंबर की मौत
Mon, 15 Jun 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। पीजीआई इलाके में रविवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार रामविलास रावत (22) की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है। कार चालक रायबरेली के ऊंचाहार पावरहाउस में तैनात अवर अभियंता अभिनव बताया गया है।
नगराम के रामपुर दिघारी निवासी रामविलास प्लंबर थे। वह रविवार सुबह करीब 11 बजे काम से पीजीआई जा रहे थे। वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-12 के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से रामविलास दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर-2 पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। रामविलास के परिवार में पिता राजू, मां माया और बड़े भाई सुभाष हैं। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।