Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Platters laden with chhappan bhog arranged in temples

Lucknow News: मंदिरों में छप्पन भोग की सजीं थालियां

Wed, 11 Nov 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Platters laden with chhappan bhog arranged in temples
मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव।
लखनऊ। दीपावली के बाद सोमवार को राजधानी के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग और विभिन्न पकवान अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। खाटू श्याम मंदिर, राजाजीपुरम और डालीगंज स्थित माधव मंदिर में विशेष आयोजन हुए। कहीं भजन-कीर्तन गूंजे तो कहीं हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

25 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बाबा श्याम के दर्शन और अन्नकूट प्रसाद के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिर में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां एक सप्ताह पहले से चल रही थीं। बाबा श्याम को कढ़ी-चावल, मौसमी सब्जी, बाजरे की खिचड़ी, खड़ी मूंग, खीर और मालपुआ सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प
राजाजीपुरम स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में महाराजा अग्रसेन सभा की ओर से अन्नकूट समारोह आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर पूजा की गई और अग्रवंश अग्रवाल समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभा के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल और अन्य पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

56 प्रकार की सब्जियों का लगाया भोग
डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में भगवान को 56 प्रकार की मौसमी सब्जियों के साथ पूड़ी, कढ़ी-चावल, हलुआ और खीर का महाभोग अर्पित किया गया। पुजारी लालता ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा और आरती की। इसके बाद भक्तों में प्रसाद बांटा गया। कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल साहू और महामंत्री गोविंद साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन से हुई। माया आनंद, कंचन साहू, अनिता साहू, अनुपमा और कविता साहू ने बाल गोपाल के भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed