फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plantetion

पौधरोपण अभियान से जुड़े, लगाएं पौधे

Fri, 02 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
plantetion
गोंडा। 30 करोड़ पौधरोपण जन आंदोलन-2021 के अंतर्गत वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को आयुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव ने वन विभाग के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला सिविल लाइन और आयुक्त कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के साथ पौधरोपण किया। मेरा घर-मेरा वृक्ष अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त ने लोगों के घरों के सामने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, तथा आह्वान किया लोग इस महाअभियान से जुड़ें और अपने घरों के सामने अपनी पसंद के पौधे लगाएं। कहा कि खुद पौधे रोपित करने से व्यक्ति उसकी देखभाल अच्छे से कर सकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि वन महोत्सव 1 जुलाई से 7 जुलाई की अवधि में जनपद में 49 लाख 47 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों को प्रेरित करने के लिए अधिक आक्सीजन वाले पौधों पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, जामुन, देसी आम, का रोपण किया जा रहा हैं। जिलाधिकारी ने दुर्लभ औषधियों वाले 12 मासी सहजन, कदम, अमलतास आदि पौधों के गुणों एवं उनकी उपयोगिता को बताया। कहा कि ग्राम पंचायतों की भूमि पर पौधरोपण इस प्रकार किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आय में बढ़ोत्तरी हो सकें। सहजन प्रजाति के पौधों को विद्यालयों में अवश्य लगाकर खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के लिये मिडडे-मील में उपयोग किया जाएगा। सभी पौधरोपण स्थलों की आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर जियो टैगिंग मे समुचित व्यवस्था की जाएगी। अपर आयुक्त देवीपाटन आरसी शर्मा, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डा आरएस केसरी, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, डीएफओ आरके त्रिपाठी, एसडीएम कुलदीप सिंह, डीडी एग्रीकल्चर डॉ मुकुल तिवारी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed