मोदी सरकार का संकल्प, तीन साल में बिजली से रोशन होगा हर घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2019 तक देश के हर घर में बिजली पहुंचाने का संकल्प लेकर भारत सरकार विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही है।
सरकार के इस संकल्प में एनटीपीसी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। उक्त विचार केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार रात ऊंचाहार परियोजना में हुए एक समारोह के दौरान व्यक्त किए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा की सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास करके देश को आगे ले जाने के लिए संकल्पित है। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए न सिर्फ संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है, बल्कि विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए भी काम किए जा रहे हैं।
वर्ष 2019 तक देश के हर घर को रोशन करने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए विद्युत उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से न सिर्फ कोयला आधारित परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है, बल्कि पन बिजली और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम चल रहा है। विद्युत उत्पादन में एनटीपीसी का प्रदर्शन सर्वोच्च है।
'500 मेगावाट की क्षमता का प्लांट देखा'
केंद्रीय मंत्री ने ऊंचाहार परियोजना के विस्तार में निर्माणाधीन 500 मेगावाट की नई इकाई की प्रगति की समीक्षा की। एनटीपीसी के निदेशक केके शर्मा और क्षेत्रीय निदेशक आरएस राठी समूह महाप्रबंधक विनोद चौधरी के अलावा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
कर्मचारी संगठन एनटीपीसी मजदूर संघ के नेता आरपी पांडे ने बिजली की उपलब्धता के बावजूद शेड्यूल न मिलने के कारण घट रहे विद्युत उत्पादन के कारण कर्मचारियों को होने वाले नुकसान के बारे में बिजली ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ऊंचाहार एक्सप्रेस को रेगुलर चलाए जाने, कानपुर से इलाहाबाद के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष केके मिश्रा, आजाद बाबू अवस्थी, रामरतन, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।