{"_id":"69e939a56283f0497401767e","slug":"pilgrim-bus-collides-with-truck-passengers-survive-lucknow-news-c-13-lko1096-1702889-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक से भिड़ी तीर्थयात्रियों की बस, यात्री बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक से भिड़ी तीर्थयात्रियों की बस, यात्री बचे
Thu, 23 Apr 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
बख्शी का तालाब। अरुणाचल प्रदेश से अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों की डबल डेकर बस बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकरा गई। बस में लगभग 54 यात्री सवार थे। सभी बच गए।
बख्शी का तालाब तहसील रोड जाने वाली आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर हुए इस हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। घटना के दौरान वहां जाम लग गया। इसकी वजह से कई वाहन चालकों के बीच नोकझोंक हुई। घटनास्थल से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित पुलिस बूथ पर तैनात पुलिस कर्मी घटना से काफी देर तक अनजान बने रहे। हादसे की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने पुलिस बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा, तब कहीं जाम हट सका।