फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Piles of garbage in the tehsil premises, walls turned red due to betel spit

Lucknow News: तहसील परिसर में गंदगी का अंबार, पान की पीक से लाल हो गईं दीवारें

Wed, 07 Jan 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 07 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in the tehsil premises, walls turned red due to betel spit
सरोजनीनगर तहसील परिसर में फैली गंदगी।
सरोजनीनगर। बिजनौर स्थित सरोजनीनगर तहसील परिसर में गंदगी का अंबार है। महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कानूनगो व लेखपालों के कमरों की ज्यादातर दीवारें पान की पीक से लाल दिखती हैं। यह दृश्य न केवल अस्वच्छता को दर्शाता है, बल्कि सरकारी कार्य संस्कृति पर भी सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में प्रवेश करते ही गंदगी साफ दिखाई देती है। गलियारों, सीढ़ियों और कार्यालयों के आसपास कूड़ा फैला हुआ है। कई जगहों पर लंबे समय से सफाई न होने के कारण दुर्गंध आती है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों को बल्कि अपनी समस्याएं लेकर आने वाले फरियादियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में रोज सैकड़ों की संख्या में लोग आते-जाते हैं। इसके बावजूद नियमित सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। सूत्रों के अनुसार सफाई कर्मचारियों की तैनाती होने के बावजूद निगरानी के अभाव में व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अब देखना यह है कि तहसील प्रशासन इस गंभीर समस्या का कब संज्ञान लेता है।

सरोजनीनगर तहसील परिसर में फैली गंदगी।

सरोजनीनगर तहसील परिसर में फैली गंदगी।

सरोजनीनगर तहसील परिसर में फैली गंदगी।

सरोजनीनगर तहसील परिसर में फैली गंदगी।

सरोजनीनगर तहसील परिसर में फैली गंदगी।

सरोजनीनगर तहसील परिसर में फैली गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed