फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pickup hits bike riders,one died and one injured in lucknow

लखनऊः तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 06 Dec 2019 01:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
pickup hits bike riders,one died and one injured in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के कानपुर रोड स्थित बंथरा अनुसंधान केंद्र के पास बुधवार रात तेज रफ्तार पिकप डाला ने बाइक सवार युवक शशि भूषण की जान ले ली। जबकि उसका दोस्त राहुल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद पिकप चालक वाहन लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के मुताबिक, दोनों युवक एयरटेल कंपनी में काम करते थे। जिस गाड़ी ने बाइक में ठोकर मारी, वह भी उसी कंपनी की थी। बिहार निवासी शशि भूषण सिंह व उसका साथी राहुल कुमार सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित एयरटेल कंपनी के वेयरहाउस में काम करते थे।
विज्ञापन


बुधवार को बाइक से दोनों कंपनी के काम से उन्नाव जिले के सोहरामऊ गए थे। लौटते वक्त रात करीब 11 बजे बंथरा अनुसंधान केंद्र के पास हादसा हो गया।

ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

वहीं गाजीपुर के कलेवा मोड़ के पास बुधवार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अमित श्रीवास्तव (45) की जान ले ली। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से सुलतानपुर के कादीपुर किशुनदासपुर निवासी अमित श्रीवास्तव टाइल्स के ठेकेदार थे।

वह पत्नी किरन और दो बच्चों संग इंदिरानगर के संतपुरम साईं मंदिर के पास सरवन के मकान में रहते थे। बुधवार रात अयोध्या रोड स्थित मजार मोड़ से घर जाते समय कलेवा मोड़ पर हादसे के शिकार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed