फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pickup Crashes into Parked Trailer; Cleaner Trapped for an Hour

Lucknow News: खड़े ट्रेलर से भिड़ी पिकअप एक घंटे तक फंसा रहा क्लीनर

Sun, 10 May 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pickup Crashes into Parked Trailer; Cleaner Trapped for an Hour
पिकअप में फंसे क्लीनर को निकालते लोग।
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में किसान पथ पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप ओवरटेक के दौरान खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि क्लीनर वाहन में फंस गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक हरदोई निवासी चालक रितिक और क्लीनर धीरू (28) पिकअप पर खरबूजा लादकर कमता की ओर जा रहे थे। देर रात सौनई कंजेहरा गांव के पास किसान पथ पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और धीरू केबिन में फंस गया। हादसे के बाद चालक रितिक घायल अवस्था में वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद धीरू को बाहर निकालकर एंबुलेंस से पीजीआई स्थित ट्रॉमा सेंटर टू पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पिकअप में फंसे क्लीनर को निकालते लोग।

पिकअप में फंसे क्लीनर को निकालते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed