फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   physical assault with teenager on gun point in madarsa in sitapur

तमंचे के बल पर किशोरी से मदरसे में सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Sun, 30 Jun 2019 02:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
physical assault with teenager on gun point in madarsa in sitapur
demo pic - फोटो : pexels.com

सदरपुर थाना इलाके में हथियारों से लैस चार दरिंदों ने सरेशाम एक किशोरी का अपहरण कर मदरसे के अंदर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देते फरार हो गये। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

सदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक 13 साल की किशोरी 26 जून की शाम करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के बाहर निकलते ही एक सन्नाटे वाली जगह पर राशिद, नदीम, वाहिद तथा तसुव्वर ने उसका रास्ता रोक लिया। किशोरी जब तक कुछ समझ पाती चारों लोग उसे जबरन खेत की ओर खींच ले गये। 
विज्ञापन


किशोरी ने शोर मचाया तो दबंगों ने उस पर तमंचा तान दिया। बाद में यह लोग किशोरी को पास में एक मदरसे में ले गये और चारों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। दबंगों के खौफ से पीड़ित परिवार तुरंत पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों को इस दुस्साहसिक वारदात की भनक लगी तो गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों के हिम्मत बंधाने पर शनिवार को पीड़िता ने सदरपुर पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 


जल्द गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी 
एक किशोरी के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
 -दिनेश सिंह, थानाध्यक्ष सदरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed