फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Physical altercation between two parties over a dispute regarding installment payment

Lucknow News: किस्त जमा करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Mon, 04 May 2026 08:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Physical altercation between two parties over a dispute regarding installment payment
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के मुरावट टोला, सहादतगंज में मोबाइल की किस्त जमा करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष के सोएब खान ने बताया कि उनके बड़े पिता के लड़के समीर खान को उन्होंने लोन पर मोबाइल खरीदकर दी थी, जिसकी किस्त समीर को भरना था। उसकी दो किस्त बची थी। इस बीच समीर ने मोबाइल चोरी होने की जानकारी देकर किस्त भरने से मना कर दिया। उन्होंने ऐसा न करने को कहा तो वह अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के रहमत अली ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे विपक्षी इमरान व शोएब खान उनके घर आए और मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर विवाद करने लगे। विपक्षी के पास उनके 42 हजार रुपये थे, जिसमें से दो किस्त देकर शेष रुपये वापस करने को कहा गया। इस पर वह नाराज होकर उनकी पिटाई करने लगा। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed