फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Phulpur Powai: The fire test of Ramakant in the old arena, the displeasure of the tenure of the BJP MLA's son may harm the SP candidate

फूलपुर पवई : पुराने अखाड़े में धुरंधर रमाकांत की अग्निपरीक्षा, भाजपा विधायक पुत्र के कार्यकाल की नाराजगी का सपा प्रत्याशी को हो सकता है नुकसान

Sat, 05 Mar 2022 11:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अंबुज राय, अमर उजाला, आजमगढ़
अंबुज राय, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Mar 2022 11:50 AM IST
सार

इस बार भाजपा ने रामसूरत राजभर को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बसपा से शकील अहमद और कांग्रेस से शाहिद शादाब चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Phulpur Powai: The fire test of Ramakant in the old arena, the displeasure of the tenure of the BJP MLA's son may harm the SP candidate
रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद की फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस सीट पर फिर से पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। जबकि इस सीट से उनके पुत्र अरुणकांत यादव वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। इस बार भाजपा ने रामसूरत राजभर को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बसपा से शकील अहमद और कांग्रेस से शाहिद शादाब चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव ने 2012 में सपा से चुनाव लड़े और इस सीट पर कब्जा जमाया। 2017 में अरुणकांत ने पाला बदला और भाजपा से विधायक बने। पर, इस बार इस सीट पर उनके पिता पूर्व सांसद रमाकांत यादव के मैदान में उतरने के कारण भाजपा की राह कठिन नजर आती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं, जो पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पक्ष में लामबंद नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पुत्र अरुणकांत ने पिता के मैदान में उतरने की वजह से चुनाव प्रचार से परहेज करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


एससी 66 हजार
यादव 69 हजार
मुस्लिम 45 हजार
निषाद 17 हजार
राजभर 18 हजार
ब्राह्मण 11 हजार
क्षत्रिय 12 हजार
चौहान  15 हजार

2017 के चुनाव का परिणाम
अरुण कांत यादव, भाजपा 68,435
अबुल कैस आजमी, बसपा 61,140
श्याम बहादुर यादव, सपा 38,099 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed