Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PhD student attacked in Lviv, seven arrested

Lucknow News: लविवि में पीएचडी छात्र पर हमला, सात गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
PhD student attacked in Lviv, seven arrested
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र अमन दुबे पर रंजिश में एक दर्जन से अधिक युवकों ने बृहस्पतिवार दोपहर लाठी-डंडे, रॉड व चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रथम वर्ष के छात्र अमन दोपहर तीन बजे अपने डिपार्टमेंट से लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उनके सिर, हाथ व सीने पर चोट आई है। अमन के शोर मचाने पर सहपाठी मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन


खुद को फंसता देख आरोपी गेट नंबर-2 से कूदकर भाग निकले। हसनगंज पुलिस ने अमन को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने आकाश देव पांडेय, आर्यन सिंह, आलोक मिश्र, मंगेश यादव और सात अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने सोनभद्र के आकाश देव पांडेय, आजमगढ़ के मंगेश यादव, देवरिया के आर्यन, महानगर के आलोक मिश्र व सौरभ यादव, जौनपुर के यशवीर सिंह, बलिया के विनय सिंह को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। आकाश, मंगेश, आर्यन, आलोक, यशवीर और विनय सिंह के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed