फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Phd entrance exam process in lucknow university again in dispute

लविविः पिछले साल के प्रवेश हुए नहीं, नए साल की सीटें तय

Mon, 05 Apr 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Phd entrance exam process in lucknow university again in dispute
अक्षय कुमार
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया फिर विवादों में है। विवि प्रशासन द्वारा लगभग एक साल देरी से सत्र 2020-21 की प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन इसे लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है।
विवि के दो विभागों में अभी सत्र 2019-20 के पीएचडी प्रवेश नहीं हो पाए। वहीं इसमें एक विभाग में विवि ने नए सत्र 2020-21 में भी सीटों का निर्धारण कर दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया काफी देरी तक चली। इसके बाद भी कुछ कारणों से कंप्यूटर साइंस व होम साइंस विभाग में इसके प्रवेश नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके बीच सत्र 2020-21 में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया विवि द्वारा आयोजित ही नहीं की जा सकी। अब जब नए सत्र 2021-22 के लिए यूजी-पीजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई तो उसके साथ ही पीएचडी की सत्र 2020-21 की प्रवेश प्रक्रिया भी आयोजित की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अभी तक कंप्यूटर साइंस व होम साइंस विभाग में पिछले साल के पीएचडी प्रवेश नहीं हो सके हैं।
जबकि नए सत्र के लिए विवि प्रशासन ने कंप्यूटर साइंस में 06 सीटों का निर्धारण कर दिया है। बड़ा सवाल यह है कि जब पिछले साल के प्रवेश ही नहीं हो पाए तो किस आधार पर नए साल में पीएचडी की सीटों का निर्धारण कर दिया गया। इस पर विश्वविद्यालय के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
अभ्यर्थियों को दोहरा झटका
विश्वविद्यालय ने उस समय अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इन दो विभागों की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। इसके बाद विवि की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। अब लगभग दो साल से उक्त विभागों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी भटक रहे हैं। इतना ही नहीं हाल में जब अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों ने इसके लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन का सुझाव दे दिया गया। इस तरह जहां अभ्यर्थियों का साल खराब हुआ वहीं अब उन्हें दोहरा आर्थिक झटका भी झेलना पड़ेगा।

संज्ञान में है मामला
प्रवक्ता, लविवि, डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में है। इसमें जो भी दिक्कतें हैं, उन्हें जल्द ही दूर कराकर प्रवेश पूरे किए जाएंगे। विद्यार्थियों को दो बार आवेदन न करना पड़े, इसके भी प्रयास करेंगे। सीटों का निर्धारण विभाग की ओर से ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed