फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pharmacist gave up strike after talking with minister sp yadav

हड़ताली फार्मासिस्ट और नर्सों को स्वास्थ्य मंत्री ने मनाया, लौटे काम पर

Wed, 21 Sep 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Sep 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
pharmacist gave up strike after talking with minister sp yadav
हड़ताल खत्म, काम शुरू - फोटो : amar ujala

फार्मासिस्ट, एलटी एसोसिएशन के कर्मचारी हड़ताल खत्म करके काम पर वापस लौट गए हैं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी यादव ने उन्हें मांगे मानने का भरोसा दिलाया तब जाकर हड़ताल खत्म हुई।

विज्ञापन


बता दें‌ कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लखनऊ शहर के 25 सरकारी अस्पतालों (बीएमसी-सीएचसी शामिल) में करीब 25 हजार मरीजों को बिना जांच और दवा के लौटना पड़ा था। 
विज्ञापन


वहीं 184 ऑपरेशन टालने पड़े थे। मंगलवार सुबह आठ बजे से ही नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य विभागों के टेक्नीशियन अस्पतालों में इकट्ठा हुए। काम बंद रखा और नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल से बेहाल हुए मरीज

pharmacist gave up strike after talking with minister sp yadav
बेहाल मरीज - फोटो : amar ujala
हड़ताल के चलते मरीजों को जांचों के ल‌िए दर-दर भटकना पड़ा था। समय से जांच न हो पाने और इलाज न मिलने से पांच लोगों जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।

कई जगह तो मरीज-तीमारदार इलाज न मिलने से गुस्सा गए और कर्मचारियों से भिड़ गए इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। 

वेतन विसंगतियों, पदोन्नति, मानक निर्धारण, उच्च पदों का सृजन, पदों का पुनर्गठन, ट्रॉमा सेंटरों में पद सृजन, पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन चल रहा था। 

शासन का इस ओर ध्यान न जाने पर मंगलवार को कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन घोषणा कर दी। आखिरकार बुधवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed