फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pgi engineer punishes a vehicle driver in front of police

इंजीनियर की दबंगई, पुलिस के सामने ड्राइवर से कराई उठक-बैठक

Wed, 20 Apr 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
pgi engineer punishes a vehicle driver in front of police
पुल‌िस बनी मूकदर्शक - फोटो : Amar Ujala

पीजीआई के इंजीनियर एके सिंह ने मंगलवार दोपहर प्रचार वाहन के ड्राइवर सत्य प्रकाश सिंह की थाने में पिटाई के बाद कान पकड़कर उससे उठक-बैठक कराई। मामूली टक्कर से भड़के इंजीनियर का इतने से भी मन नहीं भरा।

विज्ञापन


उन्होंने प्रचार करने वाली कंपनी के अधिकारियों को थाने बुलवाकर माफी मंगवाई। करीब दो घंटे थाने में इंजीनियर दबंगई करता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही।
विज्ञापन


माफी मांगने के बाद इंजीनियर ने ड्राइवर सत्य प्रकाश सिंह और प्रचार वाहन को थाने से जाने की इजाजत दी। इस मामले में एसओ विनोद यादव ने मामले की जानकारी से ही इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा पीजीआई के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ था। इंजीनियर अपनी कार से जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक बाइक शोरूम के प्रचार वाहन ने मामूली टक्कर मार दी। इंजीनियर कार से उतरे और प्रचार वाहन के ड्राइवर को खींचकर उतार लिया। 

ड्राइवर का कहना है कि पहले इंजीनियर ने सड़क पर गाली-गलौज कर पीटा। ड्राइवर ने माफी मांगते हुए कहा कि कार में हल्की खरोंच आई है और वह मरम्मत का खर्च देने को तैयार है। इससे इंजीनियर का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह उसे पकड़कर थाना ले गए। 

घबराए अधिकारियों ने भी मांगी माफी

pgi engineer punishes a vehicle driver in front of police
हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : Amar Ujala

यहां पुलिसकर्मियों के सामने भी उसे अपमानित किया और माफी मंगवाई। इस बीच इंजीनियर के सहकर्मी भी थाने पहुंच गए और ड्राइवर सत्य प्रकाश से उठक-बैठक कराई। बाइक शोरूम के अधिकारियों को थाने बुलवाकर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। 

घबराए अधिकारियों ने खुद भी हाथ जोड़े और ड्राइवर को कड़ी फटकार लगाते हुए माफी मंगवाई। तब जाकर इंजीनियर का गुस्सा शांत हुआ और वह पुलिसकर्मियों से ड्राइवर व उसके प्रचार वाहन को छोड़ने की बात कहते हुए थाना से चला गया। 

थाने में उठक-बैठक लगवाना और खुद न्याय करना गलत है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराकर दोषी इंजीनियर और तमाशबीन बनकर खड़े पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विनोद यादव, एसओ पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed