Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PGI Employees Federation took oath and promised to solve the problems.

Lucknow News: पीजीआई कर्मचारी महासंघ ने ली शपथ समस्याओं के समाधान का किया वादा

Thu, 07 May 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
PGI Employees Federation took oath and promised to solve the problems.
पीजीआई।
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं के समाधान, बेहतर इलाज सुविधा और पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने का संकल्प लिया। श्रुति सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी टीएस नेगी ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में धर्मेश कुमार अध्यक्ष और सीमा शुक्ला महामंत्री चुने गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष मंजुलता यादव, नीलमणि तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने मानकीकरण से उत्पन्न समस्याओं को दूर करने और आपात स्थिति में कर्मचारियों को इलाज में प्राथमिकता दिलाने का आश्वासन दिया। समय पर इलाज और दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर रहेगा। पदोन्नति के लिए वर्ष में दो बार डीपीसी कराने, आवासीय सुरक्षा मजबूत करने और उचित पार्किंग व्यवस्था के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। सभी भवनों में स्टाफ कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन, प्रकाश सिंह, रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी, मुख्य नर्सिंग अधिकारी मंजू सिंह और नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed