फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PG entrance process start from next week in lucknow university

लविवि : पीजी प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह से, परीक्षा के माध्यम से होंगे प्रवेश, ऑफलाइन काउंसलिंग कराने की तैयारी

Sat, 13 Mar 2021 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
PG entrance process start from next week in lucknow university
PG entrance process start from next week in lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक व पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही अगले सप्ताह से परास्नातक कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। विवि प्रशासन संभवतया तैयारियों को पूरा कर अगले सप्ताह से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर देगा। जल्द इसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्नातक व पीएचडी प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हुई थी, जो अब काफी पटरी पर आ गई है। चार दिन में लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों से पीजी कोर्सों की सीटों के बारे में जानकारी मांगी थी। कुछ एक को छोड़कर अधिकतर जगह से सूचनाएं आ चुकी हैं। अब आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एमएड, एमपीएड, बीपीएड, एलएलएम, एलएलबी, बीलिब, एमलिब आदि पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन कोर्सों में लगभग 4000 सीटें हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च तक शुरू करने की तैयारी है। हालांकि कोरोना संक्रमण के केस कम होने के साथ ही इस बार ऑफलाइन काउंसिलिंग कराने की तैयारी है। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पीजी प्रवेश की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जल्द से जल्द विस्तृत कार्यक्रम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

एमबीए में कैट को वरीयता
विश्वविद्यालय कॉमर्स विभाग व आईएमएस में चल रहे एमबीए कोर्सों के लिए यूं तो प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा, किंतु राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी। इसके विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में भी शामिल नहीं होना होगा। उनको उनके स्कोर कार्ड व अन्य शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान सत्र के विद्यार्थी बनाएं आईडी
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के केंद्रीयकृत डेटा के लिए शुरू किए गए यूनिवर्सिटी डेटा रिसोर्स सेंटर (यूडीआरसी) पोर्टल पर विद्यार्थियों के आईडी व पासवर्ड बनाने की कवायद कर रहा है। इसी क्रम में रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2020-21 में प्रवेशित सभी विद्यार्थियों का डेटा यूडीआरसी पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक व आईडी की सहायता से अपना पासवर्ड बना सकते हैं। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी अपनी लॉगिन बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed