फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pets attack on children in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ में पालतू कुत्तों का आतंक, खेल रहे मासूमों को नोंचा, ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया

Sat, 03 Sep 2022 06:22 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Sep 2022 06:22 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में पालतू कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के अभिलाषा अपार्टमेंट के पास खेल रहे मासूम बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
pets attack on children in Lucknow.
कुत्तों ने मासूमों पर कर दिया हमला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आवारा कुत्तों के अलावा पालतू कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि मासूमों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हाल ही में पीजीआई के एल्डिको उद्यान- 2 स्थित अभिलाषा अपार्टमेंट के पास खेल रहे दो बच्चों पर दो पालतू और एक आवारा कुत्ते ने मिलकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं, मासूम के पिता ने पालतू कुत्तों के मालिक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीजीआई इलाके के रायबरेली रोड के एल्डिको उद्यान- 2 में अभिलाषा अपार्टमेंट है। गुरुवार को तीन पालतू कुत्तों ने दो मासूमों पर हमला कर घायल कर दिया। मासूम अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका चार साल का बेटा पड़ोसी बच्चों के साथ पार्क में खेलने निकला था। इसी दौरान लेख गार्डन अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार के तीन पालतू कुत्तों ने उनके बच्चे व उसके साथी पर हमला कर दिया। जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें, UP: बेसिक शिक्षा विभाग के 75 राज्य शिक्षक पुरस्कार घोषित, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित धीरेंद्र सिंह ने पीजीआई में पालतू कुत्तों के मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया है। एल्डिको उद्यान -2 में रहने वाले लोगों के मुताबिक कुछ ने कुत्ते तो पाले हैं लेकिन उनकी देखरेख नहीं करते हैं। कुत्तों को खुला छोड़ दिया है। जो राहगीरों और आसपास के लोगों पर हमला भी कर देते हैं। दो मासूमों पर कुत्ते के हमले के बाद इलाके में पालतू कुत्तों का भी खौफ बढ़ गया है। पार्क में खेलने गए दो मासूमों पर दो लेब्रा और एक देशी कुत्ते ने हमला किया था।


पालतू को बंद किया गेट के अंदर
शिकायत के बाद जब नगर निगम की टीम वहां पहुंची, तो काम करने वाली महिला ने देशी कुत्ते को गेट से बाहर कर दिया जबकि दोनों पालतू लेब्राडोर कुत्तों को घर के अंदर बंद कर लिया। नगर निगम की टीम एक देशी कुत्ते को पकड़कर वापस चली गई।

कुत्तों के हमले में हो चुकी है दो की मौत
पालतू व आवारा कुत्तों के हमले में लखनऊ में दो मौतें हो चुकी हैं। ठाकुरगंज इलाके में नगर निगम स्कूल में खेल रहे मासूम को कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं,  कैसरबाग इलाके में रहने वाले अमित त्रिपाठी के पालतू पिटबुल ने उनकी मां पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कुत्तों के कारण कई लोगों को हादसों में अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed