फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government declared State Teacher Award 2021 to be given by Department of Basic Education

UP: बेसिक शिक्षा विभाग के 75 राज्य शिक्षक पुरस्कार घोषित, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

Sat, 03 Sep 2022 06:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Sep 2022 06:24 PM IST
सार

शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को बेसिक शिक्षा विभाग के 75 राज्य शिक्षकों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें से 10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में होने वाले समारोह में सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन
Government declared State Teacher Award 2021 to be given by Department of Basic Education
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिए जाने वाले राज्य शिक्षक पुरस्कार - 2021 घोषित कर दिए हैं। प्रत्येक जिले से एक शिक्षक यानी कुल 75 शिक्षक शिक्षिकाओं को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें से 10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में होने वाले समारोह में सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं बाकी शिक्षकों को जिले स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राज्य पुरस्कार के लिए जिन शिक्षकों के नामों की घोषणा हुई है उनमें लखनऊ से गोसाईगंज के प्राथमिक विद्यालय सनौली के सहायक अध्यापक संतोष कुमार, कानपुर नगर से प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुर सराय कल्याणपुर की प्रधान अध्यापक नीलम सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन


Ayodhya: हनुमानगढ़ी के संत का एलान, हत्यारे शाहरुख को जिंदा जलाने वाले को देंगे 11 लाख का इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर देहात से उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा, डेरापुर के सहायक अध्यापक नवीन कुमार दीक्षित, अलीगढ़ से कंपोजिट विद्यालय कासिमपुर के सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार के अलावा अंबेडकर नगर से कंपोजिट विद्यालय बसोहरी, भीटी के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह, अमेठी से उच्च प्राथमिक विद्यालय पचेहरी कंपोजिट, गौरीगंज के प्रधान अध्यापक रमाशंकर यादव के नाम की घोषणा हुई है।

Barabanki Accident: डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में चार की मौत, 14 घायल

वहीं, अयोध्या से प्राथमिक विद्यालय रूरूखास के प्रधानाध्यापक मनीष देव, बहराइच से प्राथमिक विद्यालय बरुआ बेहड़, महसी के सहायक अध्यापक पूरनलाल, बलरामपुर से उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा (कंपोजिट), रेहरा बाजार के सहायक अध्यापक श्री राम हरिजन, बाराबंकी से उच्च प्राथमिक विद्यालय कोपवा सिद्धौर के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा, गोंडा से कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया वजीरगंज के सहायक अध्यापक सुनील कुमार, सीतापुर से उच्च प्राथमिक विद्यालय बीहट वीरम नवीन मछरेहटा कि प्रधानाध्यापक निर्मला भार्गव के साथ ही प्रत्येक जिले से एक शिक्षक को राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, इसी महीने आएगी इंटीग्रेटेड टाउनशिप की नई नीति

टॉप-10 रैंक वाले इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में सम्मानित करेंगे। बाकी शिक्षकों को जिलों में सम्मानित किया जाएगा।
1. बाराबंकी से उच्च प्राथमिक विद्यालय कोपवा सिद्धौर के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा।
2. मिर्जापुर से प्राथमिक विद्यालय भगेसर, पहाड़ी के प्रधानाध्यापक के रविकांत द्विवेदी।
3. भदोही से उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा औराई की सहायक अध्यापक ज्योति कुमार।
4. अयोध्या से प्राथमिक विद्यालय रूरूखास के प्रधानाध्यापक मनीष देव।
5. आजमगढ़ से प्राथमिक विद्यालय जिवली, ठेकमा के प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी।
6. हापुड़ से संविलियन विद्यालय राजपुर सिंभावली की सहायक अध्यापक अरूणा कुमारी राजपूत।
7. प्रतापगढ़ से उच्च प्राथमिक विद्यालय मरूआन, बाबा बेलखरनाथ धाम की सहायक अध्यापक रश्मि मिश्रा।
8. आगरा से प्राथमिक विद्यालय नगला पैमा बरौली अहीर के सहायक अध्यापक श्रीकांत कुलश्रेष्ठ।
9. बलरामपुर से उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा (कंपोजिट), रेहरा बाजार के सहायक अध्यापक श्री राम हरिजन।
10. गोंडा से कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया वजीरगंज के सहायक अध्यापक सुनील कुमार।

यहां देखें पूरी सूची: 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed