फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Petrol pump manager commits suicide in Lucknow suicide note recovered

UP: साथी कर्मचारियों ने जीना दूभर कर दिया... इसलिए जान दे रहा हूं, पेट्रोल पंप मैनेजर ने सुसाइड नोट लिख दी जान

Tue, 29 Aug 2023 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Aug 2023 12:12 PM IST
सार

लखनऊ में रविवार रात एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने फंदा लगाकर जान दे दी। मैनेजर ने सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने साथी कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Petrol pump manager commits suicide in Lucknow suicide note recovered
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के बंथरा के खसरवारा गांव में रविवार रात एक पेट्रोल पंप के मैनेजर मुन्नीलाल रावत (50) ने घर पर ही फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में लिखा...साथी कर्मचारी प्रताड़ित करते हैं..जीना दूभर कर दिया है...इसलिए जान दे रहा हूं..मेरे मरने के बाद इन दोनों को जेल भेजा जाए...। 
विज्ञापन


पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने पंप मालिक भल्ला को भी आरोपी बनाया है। खसरवारा गांव निवासी मुन्नीलाल रावत उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र में भल्ला फार्म स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर मैनेजर थे। 
विज्ञापन


रविवार रात को वह कमरे में सोने चले गए थे। सुबह करीब छह बजे जब उनकी भतीजी खुशी की नींद खुली और वह कमरे में गई तो देखा कि मुन्नीलाल फंदे पर लटक रहे थे। परिजनों ने उनको फंदे से उतारा, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले हरिशंकर यादव और कैशियर संदीप यादव पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। उसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा गया।

चार लाख नकद दिया था, मांगने पर धमकाते थे
मुन्नीलाल के बेटे विनीत ने बताया कि हरिशंकर व संदीप ने उनके पिता से 2-2 लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय से वह पैसे वापस मांग रहे थे, लेकिन आरोपी लौटा नहीं रहे थे। इस वजह से मुन्नीलाल मानसिक रूप से तनाव में थे। यही नहीं, आरोप ये भी है कि जब वह रकम वापस मांगते थे तो आरोपी धमकी देते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसलिए उन्होंने खुदकुशी कर ली।

परिवार वालों व पंप मालिक को पोस्ट से भेजा था नोट
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को मुन्नीलाल डॉक्टर के पास गए थे। इसी दौरान उन्होंने सुसाइड नोट की एक कॉपी अपने घर के पते पर व दूसरी पेट्रोल पंप के मालिक को भेजी थी, इसमें पूरा मामला लिखा था।

शनिवार को जब ये सुसाइड नोट परिवार वालों को मिला था तो वह हैरान रह गए। मुन्नीलाल को काफी देर तक समझाते रहे। इसके बाद उनका बेटा बाहर चला गया था। दूसरे दिन रविवार रात उन्होंने खुदकुशी कर ली। मुन्नीलाल की पत्नी सुनीता देवी व तीन बेटे घटना के बाद से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed