{"_id":"59d729d34f1c1b8e698b4570","slug":"petrol-diesel-price-can-be-less-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, योगी सरकार वैट घटाने पर कर रही है विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, योगी सरकार वैट घटाने पर कर रही है विचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
केन्द्र सरकार की अपील के बाद योगी सरकार पेट्रोल व डीजल पर वैट कम करने पर विचार कर रही है। इससे यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम और घट सकते हैं। राज्य सरकार ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। संभावना है कि एक-दो दिन में सरकार इस पर फैसला ले सकती है।
पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क प्रति लीटर दो रुपये कम करने के बाद केन्द्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से कम से कम 5 फीसदी वैट करने की अपील की थी। हालांकि केंद्र में लिखित तौर पर कोई पत्र नहीं मिला है, लेकिन उसकी मंशा को भांपते हुए वाणिज्यकर विभाग के अफसर इस मुद्दे पर मंथन में जुट गए हैं।
वे वैट कम करने से सरकारी खजाने पर पड़ने वाले बोझ का आकलन कर रहे हैं विभाग के एक जिम्मेदार सूत्र ने कहा कि अपर मुख्य सचिव व कमिश्नर जीएसटी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए हैं, दोनों अफसर शनिवार को लखनऊ लौट रहे हैं। उनके आने के बाद इस पर फैसला होने की उम्मीद है।