फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   petition filed in court post-mortem proceedings of girdhari vishwakarma should done under cctv cameras

कठौता गैंगवारः सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो गिरधारी विश्वकर्मा का पोस्टमार्टम, डाली गई याचिका

Tue, 16 Feb 2021 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
petition filed in court post-mortem proceedings of girdhari vishwakarma should done under cctv cameras
कठौता गैंगवार का मुख्य आरोपी गिरधारी विश्वकर्मा - फोटो : amar ujala

कठौता गैंगवार का मुख्य आरोपी गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ कन्हैया उर्फ डॉक्टर की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान मुठभेड़ में हुई मौत की पोस्टमार्टम कार्यवाही सीसीटीवी कैमरे व मेडिकल बोर्ड के माध्यम से कराने की याचिका सोमवार को अदालत से की गई। सीजेएम सुशील कुमारी ने इस अर्जी पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार मेडिकल बोर्ड का गठन कर समस्त कार्यवाही की सीसीटीवी रिकार्डिंग करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने इसके बाद विवेचक को यह भी आदेश दिया कि वो मुल्जिम गिरधारी की न्यायिक हिरासत-पुलिस हिरासत के बाबत सही आख्या व कृत कार्यवाही का विवरण 16 फरवरी को पेश करने का आदेश दिया है। उन्होंने इससे पहले इस अर्जी पर आधा घंटे में आख्या तलब करते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही नहीं करने की सूचना संबंधित थाने को देने का निर्देश दिया था। दोपहर बाद उनके इस आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक विभुतिखंड चंद्रशेखर सिंह ने एक अर्जी प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


जिसमें कहा गया था कि मुल्जिम को उसके बताए स्थान पर ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने पुलिस रिमांड से फरार होने के लिए पुलिस का सरकारी असलहा छीन लिया और सहारा हास्पिटल के पीछे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। वो मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके विरुद्ध इस घटना के संदर्भ में मुकदमा दर्ज कराई गई है। उसके पास से एक लूटी हुई एक सरकारी पिस्टल व छह अदद खोखा जबकि एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इससे पहले प्रभारी निरीक्षक द्वारा अदालत के लिपिक के व्हाट्सएप पर यह सूचना दी गई थी कि वो स्वंय ही केजीएमयू के सीएमओ से पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड की मांग कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह गिरधारी के वकील आदेश कुमार सिंह व प्रांशु अग्रवाल की तरफ से यह अर्जी दाखिल कर कहा गया था कि मुल्जिम गिरधारी को पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मार गिराने का दावा करते हुए उसकी हत्या कर दी गई है। लिहाजा उसकी पोस्टमार्टम की कार्यवाही सीसीटीवी कैमरे के समक्ष मेडिकल बोर्ड के माध्यम से कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed