फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PET EXAM 2023: Instructions for cheating-free exam, cheaters will be caught with AI technology

PET EXAM 2023: नकल विहीन परीक्षा के निर्देश, एआई तकनीक से पकड़ा जाएगा नकलचियों को, होगी FIR

Wed, 18 Oct 2023 06:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने पीईटी के आयोजन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की। 28-29 अक्तूबर को यूपी के 35 जिलों में 1058 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।

विज्ञापन
PET EXAM 2023: Instructions for cheating-free exam, cheaters will be caught with AI technology
28-29 अक्तूबर को यूपी के 35 जिलों में 1058 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ नकलविहीन आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय रहे, ताकि नकल माफिया सफल न हो। परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से फेस रिकग्निशन की व्यवस्था की जाए और इसके माध्यम से पकड़ में आने वाले डमी परीक्षार्थियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीईटी के संबंध में सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक कर रहे थे। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से पीईटी का आयोजन 28-29 अक्तूबर को प्रदेश के 35 जिलों में किया जा रहा है। 1058 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि प्रश्न पत्र समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने, प्रश्न पत्रों और ओएमआर शीट के सुरक्षित रखरखाव, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था आदि तैयारी समय से पूरी करें। अभ्यर्थियों के समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और आवागमन को लेकर रेलवे व परिवहन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित प्रबंध करें। महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिये विशेष प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा के लिए स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक, कक्ष निरीक्षकों की ट्रेनिंग और ब्रीफिंग समय से की जाए। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया परीक्षा में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिन सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रदेश के 35 जिलों में होगी। परीक्षा के लिए 1058 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed