फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Permit is of the city, drivers are hesitant to get fitness done in BKT

Lucknow News: परमिट शहर का, बीकेटी में फिटनेस कराने से हिचक रहे वाहन चालक

Tue, 16 Dec 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Permit is of the city, drivers are hesitant to get fitness done in BKT
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बख्शी का तालाब (बीकेटी) स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) पर गाड़ियों की फिटनेस कराना वाहन मालिकों के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। शहर का परमिट होने और लंबी दूरी के कारण सैकड़ों वाहन मालिक फिटनेस के लिए वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

ऑटो ओनर्स-चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए ट्रांसपोर्टनगर फिटनेस सेंटर को जल्द शुरू करने की गुहार लगाई है। एसोसिएशन का दावा है कि दूरी के कारण अब तक 150 से ज्यादा गाड़ियों की फिटनेस नहीं हो सकी है, जिससे चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के किशोर वर्मा पहलवान ने बताया कि शहर के एक छोर से बीकेटी की 40 किमी तक की दूरी तय करने में सीएनजी वाहनों को 300 रुपये तक अतिरिक्त ईंधन खर्च करना पड़ रहा है। यही नहीं, ऑटो और ई-रिक्शा का परमिट केवल शहर का है। बीकेटी जाने पर परमिट क्षेत्र से बाहर होने के कारण चालान का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्यवाहक अध्यक्ष नौशाद अली ने बताया कि कुछ ऑटो व ई रिक्शा चालक जब फिटनेस के लिए बीकेटी पहुंचे तो चार्जिंग खत्म हो गई। उन्हें जैसे-तैसे अपने वाहन की बैटरी चार्ज करानी पड़ी। यदि यही व्यवस्था रही, तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सप्लाई बाधित होगी। इस समस्या को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) और राज्य सरकार से भी गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed