{"_id":"616674968ebc3e6291040d6a","slug":"people-will-make-samajwadi-party-vijay-yatra-into-parabhav-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा की विजय यात्रा को पराभव यात्रा में बदलने को जनता तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा की विजय यात्रा को पराभव यात्रा में बदलने को जनता तैयार
Wed, 13 Oct 2021 11:24 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:24 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि जनता सपा की विजय रथ यात्रा को पराभव यात्रा में बदल देगी। 2017 और 2019 के चुनाव में वो हार चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा की विजय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपनी खत्म होती सियासत और इकबाल को बचाने के लिए एसी रथ में सवार होकर निकले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लिमिटेड कंपनी के रूप में पार्टी चलाने वाले अखिलेश यादव लगातार सत्ता से बाहर रहने के बाद भी युवराज व महाराजा की मानसिकता से बाहर नहीं निकले हैं। उन्होंने कहा कि जनता दिखावटी विजय यात्राओं को पराभव यात्रा में बदलने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा सहित विपक्षी दलों को अराजकता व लाश पर राजनीति करना ही सुहाता है। सपा के लोग सत्ता में रहने पर नौकरियों के नाम पर जनता को लूटने के लिए झोला लेकर घर से निकलते थे। यही वजह है कि जनता ने 2017 और 2019 में उन्हें घर बिठा दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस शासित राज्य बने भ्रष्टाचार के अड्डे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य अपराध, भ्रष्टाचार, महिलाओं और दलितों के खिलाफ शोषण के अड्डे बन चुके हैं। मगर कांग्रेस के नेता अपने राज्यों को छोड़कर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पर्यटन कर यहां के सुशासन को बाधित कर रहे हैं। पर, यूपी की जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।